टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस सीक्रेट वेडिंग का खुलासा होने के बाद सोशल मीडिया पर न्यूली मैरिड कपल को बधाइयां देने वालों का ताता लग गया. विराट की गैर मौजूदगी कैप्टन रोहित शर्मा ने कमान संभाल रखी है. रोहित ने हाल ही में विरुष्का को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए खास एडवाइज भी दी.
Congratulations you two! , I’ll share the husband handbook with you. , keep the surname 😏
— Rohit Sharma (@ImRo45)
रोहित ने ट्विटर पर लिखा था, 'तुम दोनों को शादी मुबारक हो! विराट कोहली मैं तुम्हारे साथ हज्बंड हैंडबुक शेयर करूंगा। अनुष्का शर्मा, सरनेम कायम रखना.'
Hahaha thanks Rohit! 🙏😊 And congratulations on your splendid innings 👏
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma)
हालांकि रोहित के इस संदेश का जवाब अनुष्का ने देते हुए लिखा, 'हाहाहा शुर्किया रोहित! और शानदार पारी के लिए आपको बधाई.'
आपको बता दें कि हाल ही में रोहित ने श्रीलंका के साथ खेली जा रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मैच में अपने वन-डे करियर का तीसरा दोहरा शतक जमाया.
बता दें, विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की. शादी समारोह की रस्में 9 दिसंबर से शुरू हो गईं थी. पारंपरिक तरीके से हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी हुई. शादी में परिवार, कुछ रिश्तेदार और बेहद करीबी लोग ही थे. करीब 44-50 मेहमानों को न्योता भेजा गया था.
कहां होगी रिसेप्शन पार्टी
विराट और अनुष्का की शादी की दो रिसेप्शन पार्टियां रखी गईं हैं. पहली रिसेप्शन पार्टी का आयोजन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा और दूसरी पार्टी का आयोजन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा. दिल्ली में रिश्तेदारों के लिए तो मुंबई में सेलिब्रिटीज के लिए फंक्शन होंगे.