scorecardresearch
 

अन्ना हजारे पर बनने वाली फिल्म 'अन्ना' का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज

बाबूराव हजारे यानी अन्ना हजारे की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक 'अन्ना' का पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म में अन्ना हजारे की साधारण किसान से लेकर अन्ना हजारे बनने तक की कहानी को दिखाया गया है.

Advertisement
X
फिल्म 'अन्ना' का पोस्टर
फिल्म 'अन्ना' का पोस्टर

अन्ना हजारे पर बनने वाली बायोपिक 'अन्ना' के मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है. फिल्म में किसान बाबूराव हजारे की जिंदगी की सारी सच्ची घटनाओं को दिखाया जाएगा.

उन्हें जिंदगी में किन-किन चीजों से प्रेरणा मिली, किन-किन लोगों ने उन्हें प्रभावित किया, ये हमें फिल्म में देखने को मिलेंगी. बाबूराव हजारे जब छोटे थे तो उनकी एक थी और जिंदगी को लेकर उनके बहुत सारे प्रश्न थे. बाबूराव को अपनी जिंदगी का मकसद उनकी जिंदगी में घट रही घटनाओं से समझ आता है.

शुरुआत में इंडियन आर्मी में ड्राइवर थे. इसके बाद उन्होंने लोगों के हित के लिए काम करना शुरू किया. वो लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करते थे. उन्होंने अपनी बात मनवाने के लिए अनशन और श्रमदान का सहारा लिया. बाद में कैसे वो अन्ना हजारे के रूप में उभरे और लोकपाल बिल के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में कैसे उन्होंने सरकार से लड़ाई की, ये सारी चीजें फिल्म में बखूबी दर्शाने की कोशिश की गई है.

Advertisement

इस फिल्म हमें बाबूराव हजारे के किसान से लेकर अन्ना बनने तक की कहानी देखने को मिलेगी. बता दें कि फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement