scorecardresearch
 

डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही अनिल कपूर के बेटे ने साइन की दूसरी फिल्म

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही दूसरी फिल्म 'भावेश जोशी' साइन कर ली है.

Advertisement
X
अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर
अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर

यह बहुत कम ही देखने को मिलता है कि किसी एक्टर की डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसे अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया जाए. लेकिन अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर में फिल्म निर्माताओं की पहले से ही रूचि पैदा हो गई है.

वह इंडस्ट्री में अगला स्टार बनने के नजदीक हैं. इस साल निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की लव स्टोरी 'मिर्जिया' से डेब्यू करने जा रहे हैं.

हर्षवर्धन की डेब्यू फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है. उनकी दूसरी फिल्म की 'भावेश जोशी' है. विक्रमादित्य को 'उड़ान' और 'लूटेरा' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

विक्रमादित्य जब पहली बार हर्षवर्धन से मिले तो वह उनसे बहुत प्रभावित हुए. जब मोटवानी से पूछा गया तो उन्होंने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, हम हर्षवर्धन कपूर के साथ 'भावेश जोशी' फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement