दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने यातायात के जाम और भीड़ से बचने के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन ली, ताकि वह जल्दी घर पहुंचकर अपने परिवार के साथ समय बिता सकें.
59 साल के अनिल लोकल ट्रेन की सवारी करते हुए अपने बचपन की यादों में खो गए.
ने मंगलवार रात को ट्वीट कर बताया कि इस सफर ने उनकी बचपन की यादें ताजा कर दी, जब वह दिल्ली में अपने दादा-दादी से मिलने जाया करते थे. उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ ली गई एक भी शेयर की और इसके कैप्शन में लिखा, 'चिंता मत कीजिए, मुझे गिरफ्तार नहीं किया है, बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ यह बस एक सेल्फी है. मुंबई लोकल. दादर.'
उन्होंने बताया कि लोकल ट्रेन में सफर कर वह दो घंटे की बजाय महज 20 मिनट में घर पहुंच गए.
वर्क फ्रंट पर जल्द ही अपने भतीजे एक्टर अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'मुबारकां' में दिखेंगे.
What would have taken us 2hrs today took us 20mins On time for Visarjan
— Jai Singh Rathore (@AnilKapoor)
Don't worry not arrested, just a Happy with our cops. Thank you for everything!
— Jai Singh Rathore (@AnilKapoor)
Avoiding the visarjan traffic & earning brownie points for getting home on time with the wife!
— Jai Singh Rathore (@AnilKapoor)