scorecardresearch
 

अनिल और माधुरी की 17 साल बाद आ रही फिल्म के निर्माता होंगे अजय देवगन!

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षि‍त की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर अपना जादू दिखाने को तैयार है. दोनों धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म से वापसी करेंगे. इस फिल्म के सह निर्माता होंगे अजय देवगन.

Advertisement
X
अजय, अनिल और माधुरी
अजय, अनिल और माधुरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षि‍त की जोड़ी सबसे ज्यादा एक्टर अनिल कपूर के साथ पसंद की गई. 90 के दशक में बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक अनिल कपूर और माधुरी दीक्षि‍त की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर अपना जादू दिखाने को तैयार है. दोनों धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म टोटल धमाल से वापसी करेंगे. इस फिल्म के निर्माता होंगे अजय देवगन.

 फिल्म के पहले दो पार्ट का हिस्सा संजय दत्त रहे हैं, लेकिन इस बार वे फिल्म में नहीं होंगे. डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन इस फिल्म को इंद्र कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर सकते हैं. अजय पहले उनके साथ मस्ती में काम कर चुके हैं. टोटल धमाल दिसंबर, 2018 में रिलीज होगी. 

कुछ दिनों पहले आए एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा था कि यह सच है कि वह इंद्र कुमार के लंबे समय के बाद काम करने जा रही हैं. फिल्म में अनिल कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे. आगे माधुरी ने कहा कि काफी समय से उन्होंने कोई कॉमेडी फिल्म नहीं की थी. इस वजह से इस फिल्म में काम करना उनके लिए बड़ा चेंज है.

Advertisement

नब्बे के दशक में कई हिट फि‍ल्मों में माधुरी और अनिल साथ का किया था. साल 2000 में आई 'पुकार' में ये जोड़ी आखिरी बार नजर आई थी. माधुरी दीक्षित ने लगभग 2 दशक तक बॉलीवुड में राज किया. उनकी जोड़ी अनिल कपूर, संजय दत्त, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ खूब पसंद की गई.

फिल्म में माधुरी और अनिल के अलावा इस अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी नजर आएंगे. बता दें कि इस फिल्म के पिछले दोनों पार्ट बेहद सफल रहे हैं. इंद्र कुमार लंबे समय से इसका तीसरा पार्ट बनाने की कोश‍िश कर रहे हैं. अब उन्हें सफलता मिलती नजर आ रही है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement