scorecardresearch
 

ब्रैड पिट को है किस बात का डर, जानें...

एंजेलिना जोली ने कहा है कि तलाक के दस्तावेज अगर सबके सामने आ गए तो ब्रैड पिट की असलियत का खुलासा भी हो जाएगा, जिससे उन्हें डर लग रहा है...

Advertisement
X
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट

अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अदालत में तलाक की कार्यवाही के दौरान अलग हो चुके पति ब्रैड पिट पर यह कहते हुए हमला बोला कि वह तलाक के दस्तावेजों को सील करवाने का आग्रह इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि लोगों को सच पता चल जाएगा.


53 साल के पिट ने जोली पर मामले को सार्वजनिक अदालत में दायर कर बच्चों की निजता से समझौता करने का आरोप लगाते हुए लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश को अपने छह बच्चों से जुड़े सभी दस्तावेजों को सील करने का आग्रह किया था.

पीपल मैगजीन की खबर के अनुसार नए दस्तावेजों के मुताबिक 41 वर्षीय अभिनेत्री सभी दस्तावेजों को सीलबंद रखने के लिए तैयार हो गई हैं, लेकिन उन्होंने अभिनेता के उन दावों का कड़ा विरोध किया है, जिसमें उन्होंने उन पर संवेदनशील जानकारियों को सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है.

Advertisement


बता दें कि जोली को पिछले साल दो दिसंबर को उनके छह बच्चों का पूर्ण संरक्षण दे दिया गया था.

Advertisement
Advertisement