इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बॉस' के प्रमोशन के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान वे अपने दर्शकों को संदेश देने से भी नहीं चूक रहे हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने हैदराबाद के चारमीनार से खास संदेश देकर किया. वे बॉस के प्रमोशन के लिए यहां आए हुए थे. वे विश्व प्रसिद्ध हेरीटेज साइट चारमीनार देखने पहुंचे.
जब उन्होंने देखा कि इस ऐतिहासिक धरोहर की दीवारों को लोगों ने अपने संदेशों से रंगा हुआ है तो उन्होंने जनता से अपील की कि अपने देश के इस तरह के स्थलों को ऐसे विनाश से बचाएं. अक्षय ने कहा कि लोगों को इस बारे में एसएमएस, कॉल्स या पत्रों के जरिये ऐसा न करने के संदेश पहुंचाने चाहिए. दीवारों पर इस तरह छेड़छाड़ करने से उनकी सुंदरता खत्म हो जाती है.
उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि इन ऐतिहासिक धरोहरों को हम सहेजकर रखें. बेशक हम यह कह सकते हैं कि बॉस इज ऑलवेज राइट.