scorecardresearch
 
Advertisement

जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया ये नारा, देखें

जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया ये नारा, देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा में अपने 25 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा' को संबोधित किया. इस विशेष कार्यक्रम में पीएम मोदी ने साल 2047 तक भारत को एक पूरी तरह से विकसित और आत्मनिर्भर देश बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने देशवासियों को 'वे विल डू इट' (हम यह करके रहेंगे) का एक नया और ऊर्जावान नारा दिया. पीएम मोदी ने कहा कि वह किसी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए नहीं बल्कि देश के मिशन के लिए जीने वाले इंसान हैं.

Advertisement
Advertisement