उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मर्दानी' के बाद अब फिल्म 'कटियाबाज' को भी टैक्स फ्री कर दिया है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म को टैक्स फ्री करने के बाद राज्य के बिजली विभाग के अधिकारियों को इस फिल्म को देखने की सलाह दी है.
मुख्यमंत्री ने इस फिल्म को काफी सराहा है.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा है कि इस फिल्म को देखकर बिजली चोरी रोकने के तरीकों पर गौर करें. इससे राज्य तथा बिजली विभाग को फायदा होगा.
नई फिल्म नीति लाने के प्रयास में जुटी यूपी सरकार ने हाल में ही फिल्म 'मर्दानी' को भी टैक्स फ्री किया था.