scorecardresearch
 

अजय देवगन ने कहा- सिर्फ फिल्मों में नहीं, यौन शोषण हर इंडस्ट्री में

अजय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर, परिवार और सामाजिक मुद्दों पर विचार व्यक्त किए.

Advertisement
X
अजय देवगन
अजय देवगन

अजय देवगन को फिल्मों में काम करते हुए लंबा वक्त हो चुका है. पिछले 25 सालों से वो फिल्मों में सक्रिय हैं. हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म रेड ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. अजय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर, परिवार और सामाजिक मुद्दों पे अपने विचार व्यक्त किए.

अजय ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड में कदम रखने वाले नए कलाकार को कितनी मेहनत करनी पड़ती है. वो अच्छी तरह से प्रिपेयर हो कर आते हैं और अपने काम के प्रति बहुत ज्यादा समर्पित होते हैं. अजय ने आगे कहा कि उनको कभी भी इतनी दिक्कत नहीं हुई क्योंकि वो ऐसे ही माहौल में पले-बढ़े हैं.

जब अजय देवगन से पूछा गया कि एक पिता के तौर पर उन्हें क्या-क्या चुनौतियों का सामना करना पड़ता है तो उन्होंने कहा कि उनके दृष्टिकोण और हमारे दृष्टिकोण में बहुत अंतर होता है. उनके दॉष्टिकोण को समझना मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती होती है. इसके बाद हमें उनके दृष्टिकोण को फॉलो करना होता है.

Advertisement

महिलाओं को लेकर चल रहे मी टू कैम्पेन और यौन उत्पीड़न पर बात करते हुए अजय ने कहा कि ये दुनियाभर की हर इंडस्ट्री में हो रहा है. ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां ये नहीं  होता हो. फिल्म इंडस्ट्री में ये इसलिए प्रचलित है क्योंकि बाकी इंडस्ट्री के मुकाबले यहां की खबरों की मीडिया कवरेज ज्यादा होती है. अजय ने आगे कहा कि अच्छी बात ये है कि हर जगह इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जा रही है और इसे देख बाकी जगहों के भी इसके विरोध में लोग एकमत होकर आगे आएंगे.

फिल्मों की बात करें तो अजय फिलहाल फिल्म ''टोटल धमाल'' की शूटिंग कर रहे हैं. इस मल्टिस्टारर फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, अनिल कपूर, अरशद वारसी और रितेश देशमुख कॉमेडी करते नजर आएंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement