फिल्म निर्माता ऐश्वर्या धनुष जल्द ही टेन एंटरटेनमेंट बैनर के तले एक यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रही हैं. इस चैनल से रीयल कंटेंट और नए फिल्मकारों की शॉर्ट फिल्मों को मोटिवेशन मिलेगा.
होगा पहला शॉर्ट फिल्म यू ट्यूब चैनल
यह अपनी
तरह का पहला चैनल होगा, जो चार भाषाओं-तमिल, तेलुगू, कन्नड़ में प्राइमरी शॉर्ट फिल्मों की मार्केटिंग और
डिस्ट्रीब्यूशन करेगा.
टेन एंटरटेंमेंट देगा
एक्टर फिल्म निर्माता धनुष की पत्नी ने कहा कि मुझे
लगता है कि कितनी ही प्रतिभाएं गुमनामी में खो जाती हैं और उनको पहचान नहीं मिल पाती. एक ऐसा चैनल
है, जो फिल्मों को ऑनलाइन प्रमोशन देगा. शुरुआत मैं दक्षिण भारतीय फिल्मों से करना चाहती हूं, फिर इसका दूसरी भाषाओं
के लिए बढ़ाया जाएगा.
पार्टनर कंपनियां देंगी
टेन एंटरटेनमेंट की पार्टनर कंपनियां वुंडरबार फिल्म्स (एक्टर
धनुष की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी) और डिजिटल पार्टनर डीवो सोशल मीडिया भी टेन एंटरटेंमेंट की फिल्मों को बढ़ावा देंगे.
इनपुट IANS