रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे बिंदास और बेबाक कपल हैं. अक्सर ही इन दोनों को पब्लिक प्लेसेज में साथ देखा जाता है. हाल में इनकी एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें ये दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं.
ट्विटर पर दीपिका और रणवीर के फैन पेज पर ये फोटो शेयर की गई है. इस फोटो को देखकर इस सेलिब्रेटी कपल के फैंस पागल हो रहे हैं. देखते ही देखते ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई.
My entire existence got shook with this 🔥🔥🔥 Hawwwwwwwttttttttt
— SãNa (@sana_arsh)
बता दें कि ये फोटो दरअसल दीपिका और रणवीर के वोग मैगजीन के लिए कराए गए फोटोशूट की है. पिछले दिनों खबरें आई थीं कि ये कपल अलग हो चुका है लेकिन सभी खबरों पर पानी फेरते हुए रणवीर के बर्थ डे पर इन दोनों की जोड़ी एकबार फिर से साथ नजर आई थी.
6 जुलाई को रणवीर सिंह अपने बर्थडे पर नई कार में दीपिका पादुकोण को पिक करने गए थे. वह देर रात उनके अपार्टमेंट के बाहर नजर आए तो खबरों के मुताबिक, दोनों ने लॉन्ग ड्राइव भी एंजॉय की थी.