आजकल बॉलीवुड में पुरानी फोटो को वायरल करने का ट्रेंड चल रहा है और इसी कड़ी में एक्ट्रेस अमृता सिंह का नाम जुड़ रहा है. सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें अमृता की बड़ी सी नथ को लेकर लोग उनका मजाक बना रहे हैं.
अमृता को ट्विटर पर ट्रोल करने वाले उनकी नथ को लेकर मजाक बना रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने कहा कि अमृता की नथ उनके फ्रेंड सर्कल से भी बड़ी है तो एक और यूजर का कहना था कि अमृता की नोजरिंग उनके करियर गोल से भी बड़ी है.
Nose ring of Amrita Singh is bigger than the rings of Saturn.
— Thakur Baldev Singh (@HathwalaThakur)
Based on a True Story...
— Amit Pancholi (@PancholiAmit)
ट्विटर लोगों ने अमृता की नथ को न जानें कितनी ही चीजों से जोड़कर ट्रोल किया. लेकिन आपको ऐसा नहीं लगता कि अमृता के वेडिंग लुक को इस नथ ने और खास बना दिया है.
Amrita Singh's nose ring is actually a bangle
— BatmanKiBilli😺 (@ManaliB0103)
Amrita Singh's nose ring is also the kadda of saif Ali Khan.
— Mumbaicha Engineer (@berozgaarhoo)
आपको बता दें कि ये फोटो अमृता और सैफ की शादी के दौरान हुए फोटोशूट में से एक है. अब ये कपल साथ नहीं है और इन दोनों की बेटी सारा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं.