scorecardresearch
 

कंपनी, ब्लैक, बंटी और बबली फिल्म के एक्टर की पत्नी ने किया सुसाइड

ब्लैक, कंपली, बंटी और बबली जैसी फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर मनोज गोयल की पत्नी ने घर पर खुद को फांसी लगाकर की आत्महत्या.

Advertisement
X
एक्टर मनोज गोयल
एक्टर मनोज गोयल

बॉलीवुड में लगातार हो रहे सुसाइड और अचानक हो रहीं एक्टर्स की मौत से जैसे मातम सा छा गया है. अभी दो दिन पहले 43 साल के बॉलीवुड और टीवी एक्टर इंदर कुमार की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उबरी भी नहीं थी कि इंडस्ट्री के एक और एक्टर की पत्नी के सुसाइड की खबर आ रही है. कुछ फिल्मों में नजर आए एक्टर मनोज गोयल की पत्नी के दोपहर 3 बजे सुसाइड करने की खबर है.

 

बताया जा रहा है कि एक्टर मनोज कुमार की पत्नी नीलि‍मा ने लोखंडवाला की कांदिवली इलाके में अपने घर पर फांसी लगाकर कर ली है. नीलिमा की उम्र 40 साल थी और वह अपने एक्टर पति मनोज गोयल और एक बेटी के साथ रह रहीं थीं.

नीलिमा ने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. सुसाइड नोट की जानकारी का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है. मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में इस घटना को लेकर ADR no. 99/17 के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर दिया गया है.

Advertisement

बता दें कि एक्टर मनोज गोयल फिल्म कंपनी, ब्लैक, बंटी और बबली जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.

 

Advertisement
Advertisement