केजीएफ वाले यश इस समय सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म टॉक्सिक के चलते सुर्खियों में हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने इसका टीजर जारी किया था, जिसमें हमें पहली बार फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस दिखाई गईं. हालांकि इसमें कई सारे इंटीमेट सीन्स भी थे, जिसकी वजह से लोगों के अंदर फिल्म को लेकर एक शक पैदा हुआ.
ऑडियंस को यश की फिल्म अब 'टॉक्सिक' लगने लगी है. उनका मानना है कि जिस तरह से इसमें सेक्शुअल सीन्स दिखाए गए हैं, उससे इसे देखना बहुत भारी होने वाला है. टॉक्सिक को लेकर थियोरी है कि सेंसर बोर्ड इसे आसानी से पास नहीं करेगा, फिल्म में कई सारे सीन्स काटे जाएंगे. अब इन सबके बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने यश स्टारर टॉक्सिक पर बात की है.
टॉक्सिक पर क्या है हुमा की राय?
हुमा कुरैशी ने द लल्लनटॉप में टॉक्सिक को लेकर हो रही चर्चाओं पर रिएक्ट किया. काफी वक्त से फिल्म की हीरोइनों को छिपाया गया था, बस यश के सीन्स ही दिखाए गए थे. ऐसे में मेकर्स ने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह हुमा ने बताई. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि अभी हमने टॉक्सिक फिल्म से जुड़ा कुछ भी ढंग से नहीं देखा है.
हुमा का कहना है- टॉक्सिक में जितनी लीड एक्ट्रेस हैं, सभी ने बेहद अच्छा काम किया है. मैं ये सभी के बारे में कह रही हूं. गीतू मोहनदास, अगर आप इनके काम को जानते हैं, तो आपको पता होगा कि वो कितनी बेहतरीन फिल्ममेकर हैं. नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं और इंटरनेशनल लेवल पर भी उनके काम को पहचाना गया है. जब वो मेरे पास टॉक्सिक लेकर आईं, तो मैं इस आइडिया से एक्साइटेड हुई कि एक फीमेल डायरेक्टर किस किस्म की फिल्म बनाएगी.
'आमतौर पर एक हीरो किसी फीमेल डायरेक्टर की बात नहीं सुनता है. लेकिन गीतू मोहनदास इतनी बड़ी फिल्म बना रहीं हैं, यश जैसे सुपरस्टार इसमें काम कर रहे हैं, मुझे ऐसा लगता है कि ये फिल्म लोगों को हिलाकर रख देगी. साथ ही अगर इतनी बड़ी एक्ट्रेसेस इसमें काम कर रही हैं, तो कुछ तो फिल्म में होगा ना? थोड़ा सब्र रखिए, आपको सबकुछ दिख जाएगा.'
बता दें कि फिल्म टॉक्सिक में यश और हुमा के अलावा तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, नयनतारा, और रुकमिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस शामिल हैं. ये फिल्म 26 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी.