सीरियल 'शक्ति' में सौम्या का रोल निभाने वालीं रुबीना दिलैक की शादी की डेट आ गई है. पहले खबरें आई थीं कि वो जून के पहले हफ्ते में शादी करेंगी, लेकिन एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की मानें तो वो अपने बॉयफ्रेंड अभिवन शुक्ला से 24 जून को लुधियाना में शादी करेंगी.
दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में हैं.
शादी हिमाचली और पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी.
कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में अभिनव ने कहा था कि मैं शादी करूंगा लेकिन घोड़ा नहीं चढ़ने वाला. क्योंकि मैं नहीं चाहता अपनी खुशी के मौके पर किसी जानवर को तकलीफ दूं.
रुबिना अपने रिलेशन के बारे में कई बार सोशल मीडिया पर लिख चुकी हैं. अपने जन्मदिन पर उन्होंने लिखा था कि मैं इस पूरी कायनात को शुक्रिया कहना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे अभिनव के रूप में वो दिया, जिसके लिए मैंने हमेशा प्रार्थना की थी.
रुबिना और अभिनव की पहली मुलाकात गणपति उत्सव के दौरान ही हुई थी. इसके बाद दोनों ने टीवी शो 'छोटी बहू' में साथ काम किया. इन दिनों रुबिना 'शक्ति अस्तित्व के अहसास' की में नजर आ रही हैं. इसमें वह एक ट्रांसजेंडर सौम्या का किरदार निभा रही हैं. टीवी की हॉट बहुओं में शुमार रूबीना दिलैक अपने बॉल्ड और बिंदास अवतार के लिये जानी जाती हैं.
वहीं अभिनव 'गीत', 'जाने क्या बात है' और 'हिटलर दीदी' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. वह जल्द ही अनंत महादेवन की 'अक्सर-2' में दिखाई दिए थे.