scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी है ये बिग बॉस कंटेस्टेंट

अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी है ये बिग बॉस कंटेस्टेंट
  • 1/7
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी 18 जनवरी को 42वां जन्मदिन मना रहीं हैं. मोनिका का जन्म 1975 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर में सफलता पाने के साथ उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ काफी चर्चा में रहा.
अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी है ये बिग बॉस कंटेस्टेंट
  • 2/7
अबू सलेम को साल 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था. सलेम को पुर्तगाल पुलिस ने जब गिरफ्तार किया था तो वह एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के साथ था.
अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी है ये बिग बॉस कंटेस्टेंट
  • 3/7
गौरतलब है कि 1998 में मोनिका पहली दफा फोन पर सलेम के संपर्क में आईं थी. मोनिका के मुताबिक तब उन्हें नहीं पता था कि जिस शख्स के लिए उनका दिल धड़क रहा था वो अंडरवर्ल्ड का मोस्ट वॉन्टेड है. मोनिका के मुताबिक फोन पर सलेम ने उन्हें दुबई में एक स्टेज शो में करने के लिए ऑफर दिया था. स्टेज शो के दौरान अबु ने खुद को एक कारोबारी बताया था. मोनिका के मुताबिक जब वो दुबई से मुंबई वापस आई अबु को मुंबई आने के लिए कहा. लोकिन वो हमेशा कोई बहाना बना देते. अबु मुझे अपना नाम आर्सलन अली बताया था. अबु हमेशा यही नाम इस्तेमाल करते थे.
Advertisement
अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी है ये बिग बॉस कंटेस्टेंट
  • 4/7
गौरतलब है कि सलेम का बॉलीवुड में काफी खौफ रहता था. मोनिका को पहला बड़ा ब्रेक अबू सलेम के कारण ही मिला था. ये फिल्म थी 'जानम समझा करो'. अप्रैल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने लिखा था और अंदालेब सुल्तानपुरी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सलमान खान और उर्मिला मतोड़कर थीं. सलेम के दबाव बनाने के बाद मोनिका को एक छोटा सा रोल फिल्म में दिया गया था.
अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी है ये बिग बॉस कंटेस्टेंट
  • 5/7
हालांकि मोनिका ने अबू सलेम के साथ शादी के बात से इंकार किया है. अबु सलेम के मुताबिक उमोनिका से उसकी शादी साल 2000 में लॉस एंजिल्स की एक मस्जिद में हुई थी. यहां तक कि अबू सलेम ने मोनिका को कानूनी नोटिस भेजा था. नोटिस में सलेम ने कहा था कि या तो मुझे पति कहो,या मुझे तलाक दे दो. अपने हिस्से की सजा काटकर मोनिका ने साल 2008 में करियर की दूसरी पारी शुरू की. उन्होंने बिग बॉस-2(2008), दिल जीतेगी देसी गर्ल (2009) और झलक दिखला जा (2009) जैसे रियलिटी शो में नजर आईं. उसके बाद साल 2013 में वो संजय लीला भंसाली के मेगाबजट शो 'सरस्वतीचंद्र' में बेहद अहम रोल में दिखीं. फिलहाल वो पंजाबी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं.
अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी है ये बिग बॉस कंटेस्टेंट
  • 6/7
मोनिका फर्जी पासपोर्ट के मामले में चार साल जेल में बीता चुकी हैं. फिलहाल मोनिका बेदी अपने हिस्से की सजा काटकर कमबैक कर चुकी हैं.
अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी है ये बिग बॉस कंटेस्टेंट
  • 7/7
मोनिका ने कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया, जिनमें 'बिग बॉस 2' और 'झलक दिखला जा 8' जैसे सुपरहिट शो शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement