बिग बॉस 11 के घर में हिना खान किसी ना किसी को बात को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. एक बार फिर अपने स्टेटमेंट के चलते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान हिना खान पर भड़क गए.
हिना खान कटघरे में खड़ी होती हैं, जहां बंदगी कालरा उनसे सवाल पूछती हैं कि वह हर बार अपना स्टेटमेंट क्यों बदलती रहती हैं आपकी किस बात को सही माना जाए, लेकिन हिना खान उस बात से इनकार करने लगती हैं.
इतना सुनते ही सलमान खान कहते हैं कि 'हिना आप हमेशा अपना स्टेटमेंट बदलती रहती हैं.
इससे पहले बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान ने एक बार फिर शो के मेकर्स पर दूसरे कंटेस्टेंट का फेवर करने का आरोप लगाया था.
प्रियांक और सपना चौधरी से बात करते वक्त उन्होंने इशारों में कहा कि शो के मेकर्स शिल्पा शिंदे और उनके गैंग के सदस्यों को फेवर कर रहे हैं.
हिना खान की ये सारी बातें सुनकर भी सलमान ने उन्हें जमकर सुनाया था. बता दें बिग बॉस-11 खत्म होने में चंद दिन बचे हैं. कई वेबसाइट्स की पोलिंग की बात करें तो शिल्पा शिंदे विनर बनकर सामने आ रही हैं. लेकिन हिना खान को कम नहीं आंका जा सकता. वह भी शो की विजेता बनने की रेस में हैं.
हिना बिग बॉस के घर में अपने बयानों, हरकतों और मेलोड्रामा की वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुईं हैं.