बिग बॉस 11 के वीकेंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन कटरीना कैफ घरवालों से मिलने के लिए घर में एंट्री करेंगीं. कटरीना को देखकर घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. सलमान कटरीना के स्वागत की जिम्मेदारी शिल्पा को देंगे.
सलमान शिल्पा को फोन पर कटरीना को एंटरटेन करने की जिम्मेदारी सोपेंगे. वह शिल्पा से कहेंगे कि कटरीना को रिझाने के लिए घरवालों को कुछ टास्क करने होंगे. टास्क को करवाने का जिम्मा शिल्पा का होगा.
सबसे शिल्पा घर के लड़कों से रोटी बनाने के लिए कहेंगी. इस टास्क में कटरीना देखेंगी कि कौन सबसे अच्छी रोटी बनाता है. कटरीना खुद भी रोटी बेलते हुए नजर आएंगी.
इसके बाद कटरीना को रिझाने के लिए हितेन, प्रियांक और विकास बैले डांस करते दिखेंगे.
बैले डांस में प्रियांक शानदान मूव्स करते हुए सबको हैरान कर देंगे.
वहीं विकास गुप्ता अपने थुलथुले पेट के साथ बैले डांस करते हुए फनी नजर आएंगे.