बिग बॉस 11 में दोस्ती और नफरत के रोज नए रंग देखने को मिल रहे हैं. शिल्पा से नाराज अर्शी खान दूसरी टीम की हिना खान और प्रियांक शर्मा के साथ मिलकर शिल्पा की बुराई करती नजर आ रही हैं. दूसरी तरफ लग्जरी टास्क के दौरान अर्शी के खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें जेल जाने की सजा के लिए नॉमिनेट किया गया है.
बिग बॉस इस दौरान घरवालों से पूछते हैं कि जेल किसा जाना चाहिए तो आकाश पहले ही बात देते हैं कि अर्शी तुम जेल में अपना बर्थडे मनाओगी लगता है.
दूसरी तरफ हिना खान, बंदगी का नाम लेती हैं कि उन्हें जेल जाना चाहिए और वो कहती हैं कि दूसरा नाम वो अर्शी का लेंगी क्योंकि उन्होंने टास्क अच्छी तरह नहीं किया.
हिना की बात का जवाब देते हुए बंदगी कहती हैं कि उनकी वजह से टीम टास्क जीती थी.
अर्शी इस बात को सुनकर कहती हैं कि ऐसा कुछ नहीं है कैप्टन चाहे तो उन्हें बचा सकते हैं.
इस बात पर विकास गुप्ता बीच में बोल देते हैं और अर्शी के साथ उनका झगड़ा हो जाता है.
अर्शी, विकास को कहती है जो उनके
साथ अब हो रहा है उसके कसूरवार विकास ही हैं. अर्शी घरवालों की बातों में फंस चुकी हैं और अब बेचारी अर्शी अपना बर्थ डे जेल में मनाएंगी.