scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

Bigg Boss: सलमान का लाई डिटेक्टर टेस्ट, कटरीना ने पूछे सवाल

Bigg Boss: सलमान का लाई डिटेक्टर टेस्ट, कटरीना ने पूछे सवाल
  • 1/7
बिग बॉस 11 के वीकेंड का वार एपिसोड उस वक्त खास बन गया जब इस शो पर कटरीना कैफ ने एंट्री की. फिल्म एक था टाइगर के नए गाने दिल दियां गल्लां के लॉन्च के मौके पर पहुंची कटरीना और सलमान की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.
Bigg Boss: सलमान का लाई डिटेक्टर टेस्ट, कटरीना ने पूछे सवाल
  • 2/7
बिग बॉस 11 के मंच पर एंट्री करते ही कटरीना और सलमान स्वैग से करेंगे स्वागत सॉन्ग पर जमकर थि‍रके. होस्ट के तौर पर कंटस्टेंट की खि‍ंचाई कर रहे सलमान, कटरीना की भी टांग खीचते नजर  आए.
Bigg Boss: सलमान का लाई डिटेक्टर टेस्ट, कटरीना ने पूछे सवाल
  • 3/7
लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान सलमान ने कटरीना को कुर्सी पर बैठाया और फिर उनसे मजेदार सवाल पूछे. सवाल का सिलसिला शुरू करने से पहले एक खास बात हुई. सलमान ने कटरीना को लाई डिटेक्टर के बारे में बताया कि इस मशीन की रेड लाइट ऑन का मतलब की आप झूठ बोल रही हैं और ग्रीन लाइट मतलब आप सच बोल रही हैं.
Advertisement
Bigg Boss: सलमान का लाई डिटेक्टर टेस्ट, कटरीना ने पूछे सवाल
  • 4/7
इस मशीन की कुर्सी पर बैठते ही कटरीना की उंगली पर एक क्लि‍प लगा दिया जाता है. वहां मौजूद मॉनिटर में नजर आ रहीं हार्ट बीट रेटको लेकर कटरीना सवाल पूछती हैं और फिर सलमान से कहती हैं कि पहले वो इस क्ल‍िप को पहने. सलमान पहनते हैं और अचानक मॉनि‍टर पर हार्ट बीट रेट लाइन नजर नहीं आती हैं. इस पर कटरीना सलमान से कहती हैं आपके पास तो दिल ही नहीं है. सलमान कहते हैं-हां नहीं है, आपने नॉटिस ही नहीं किया. तभी कटरीना सलमान के सीने पर हाथ लगाकर चेक करती है और मॉनिटर पर हार्ट लाइन दिखने लगती है. इस पर सलमान कहते हैं देखो तुम्हारे हाथ लगाने से मेरा हार्ट आ गया.
Bigg Boss: सलमान का लाई डिटेक्टर टेस्ट, कटरीना ने पूछे सवाल
  • 5/7
1.इसके बाद सलमान कटरीना से पहला सवाल करते हैं कि उनका फेवरेट को-स्टार कौन है? कटरीना जवाब में कहती हैं- अक्षय कुमार. मशीन इसे कंफ्यूज जवाब बताती है. सलमान कहते हैं कुछ और नाम बताइए, फिर कटरीना रितिक रोशन का नाम लेती हैं.
2. इसके बाद सलमाल पूछते हैं कि‍ जब वह उनसे मिली थीं तो वह उन्हें पसंद करती थीं या नहीं. कटरीना का जवाब हां आता ह‍ै और मशीन इसे सही जवाब बताती है.

3. इसके बाद सलमान कटरीना से उनकी फेवरेट को-स्टार के बारे में पूछते हैं. कटरीना कहती हैं- आलिया भट्ट, मशीन इसे कंफ्यूज जवाब बताती है. इस पर सलमान चुटकी लेते हुए कहते हैं कि कभी भी दो एक्ट्रेस दोस्त हो ही नहीं सकतीं.
Bigg Boss: सलमान का लाई डिटेक्टर टेस्ट, कटरीना ने पूछे सवाल
  • 6/7
इसके बाद सलमान कटरीना से  पूछते हैं कि वह किसके साथ फिल्म करना चाहेंगी. ऑप्शन में आमिर और खुद सलमान होते हैं लेकिन कटरीना सलमान का ही नाम लेती हैं. इसके बाद कटरीना सलमान को लाई डिटेक्टर मशीन की सीट पर बैठा कर सवाल करती हैं. कटरीना पहला सवाल करती हैं कि आप शादी करेंगे या नहीं? सलमान खान कहते हैं कि मेरी शादी की उम्र जा चुकी है, लेकिन तभी रेड लाइट ऑन होती है. फि‍र कटरीना कहती हैं कि अभी भी अाप शादी कर सकते हो.
Bigg Boss: सलमान का लाई डिटेक्टर टेस्ट, कटरीना ने पूछे सवाल
  • 7/7
कटरीना कैफ फिर सलमान से फिल्मों के क्लाइमैक्स में शर्ट उतारने की वजह पूछती हैं. सलमान कहते हैं कि वह फिल्म के अंत तक थक जाते हैं इसलिए शर्ट उतार देते हैं . मशीन इसे गलत जवाब बताती है. इसके बाद कटरीना सलमान से इसकी असल वजह बताते के लिए कहती हैं. फिर सलमान कहते हैं कि दरअसल जब मेरे सिक्स पैक एब्स और मसल्स बन जाती हैं तो मेरा मन करता है कि मैं इसे दिखाऊं. सलमान आगे कहते हैं मैं ऐसा करके दुनिया को ये बताना चाहता हूं कि अगर थोड़ी सी भी मेहनत की जाए तो 50 की उम्र में भी आप अच्छी बॉडी बना सकते हैं.
Advertisement
Advertisement