इन दिनों एक्ट्रेस नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की खबरें गॉसिप सेक्शन में टॉप पर बनी हुई हैं. अब नेहा धूपिया के बाद अचानक सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी की सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर मीम्स ट्रेंड कर रही हैं. इसकी वजह है शिल्पा का एक पैथोलॉजी लैब से बाहर आना.
जैसे ही शिल्पा की ये तस्वीर इंटरनेट पर छाई. सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की आशंका को लेकर कई तरह के मीम्स वायरल होने लगे. जैसे कि CID सीरियल का ये फेमस डायलॉग- दया दाल में कुछ काला है!
यही नहीं शिल्पा की प्रेग्नेंसी को लेकर गॉसिप इस कदर छाया कि #ShilpaKoKyaHua नाम का हैशटैग ट्विटर पर टॉप लिस्ट पर ट्रेंड करने लगा.
शिल्पा को एक लैब से बाहर निकलते हुए अपने साथ एक फाइल लाते हुए देखा जा सकता है. इस फाइल को लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा-सब टेस्ट ठीक आए हैं. इसके बाद बाबा रामदेव को ये कहते हुए दिखाया गया है- 'योग जो करती हो मेर तरह'.
शिल्पा शेट्टी ने भी फैन्स के इस उत्सुकता को देखते हुए ट्वीट कर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सफाई दी है.
शिल्पा ने लिखा- कुछ नहीं! हे भगवान... मैं बस रूटीन चैक अप के लिए गई थी, बस ये पता करने कि क्या मेरी बॉडी अंदर से भी उतनी ही फिट है जितनी की बाहर से है...और मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं.