scorecardresearch
 

नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो को जी5 से मिलेगी कड़ी टक्कर? मल्टीपल प्रोजेक्ट्स हुए अनाउंस, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज

जी5 ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को कॉम्पिटिशन देते हुए कई नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है, जिनमें वेब सीरीज, फिल्में और डॉक्यूमेंट्री शामिल हैं. ये कंटेंट कई भाषाओं में होगा.

Advertisement
X
zee5 announed new shows (Photo: Social Media)
zee5 announed new shows (Photo: Social Media)

एंटरटेनमेंट के दीवानों के लिए गुडन्यूज है. ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) ने बड़ा धमाका किया है. कई नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया गया है. इनमें वेब सीरीज, पुरानी फ्रेंचाइजी के नए सीजन, नॉन-फिक्शन शोज, फिल्में, डॉक्यूमेंट्री मिलाकर मल्टीलिंगुअल कंटेंट स्लेट में करीब 30 नए प्रोजेक्ट्स की अनाउंसमेंट हुई है. 7 भाषाओं के प्रोजेक्ट्स इसमें शामिल हैं. हर ऐज ग्रुप के लिए इसमें खास है. 

जी5 का बड़ा धमाका
इतने बड़े लाइनअप प्रोजेक्ट्स के बाद कहा जा रहा है कि जी5 अब नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो को कड़ी टक्कर देने वाला है. जेन-जी कंटेंट के अलावा किड्स, लाइव स्पोर्ट्स, एनिमेशन और  AI-बेस्ड हिस्ट्रीवर्स ओरिजनल्स होंगे. जी5 ने कलेक्टिव स्टूडियोज के हिस्ट्रीवर्स संग कोलैब कर 6 AI-जनरेटेड इंडियन माइथॉलजी, फोकलोर और हिस्ट्री पर ओरिजनल्स लॉन्च करने का ऐलान किया है. ऐसा करने का मकसद इंडियन कल्चर और माइथॉलजी को यूथ और ग्लोबल लेकर पर लेकर जाना है.

जल्द ऑडियंस को थ्रिलर, क्राइम, फैमिली ड्रामा, कॉमेडी, रोमांस और एक्शन जैसी कई जॉनर की स्टोरीज देखने को मिलेंगी. नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के बाद फैंस के बीच जी5 के प्रोजेक्ट्स ने हलचल मचा रखी है. प्लेटफॉर्म बड़े बजट, पॉपुलर स्टार्स और अलग-अलग भाषाओं के कंटेंट के जरिए अपनी पकड़ दर्शकों के बीच मजबूत करना चाहता है.

Advertisement

कौन-से प्रोजेक्ट्स होंगे रिलीज?
हिंदी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, टॉक शो जीना इसी का नाम है 2.0, बायोग्राफिकल ड्रामा शो कांबली, द स्कैम: लीक्ड, कॉफी किंग, रंगबाज 4, क्राइम थ्रिलर सीरीज जनावर 2, माइथोलॉजिकल शो राम-आंजनेय युद्ध, कॉमेडी सीरीज बकैती 2, जी हॉरर शो, कॉफी किंग, तीन तिगाड़ा, सुमो दीदी शामिल हैं. फिल्मों की बात करें तो पूजा मेरी जान, एक्शन-ड्रामा फिल्म घमासान, इकरूप, सर्वगुण संपन्न, दालिंब रिलीज होंगी.

हिंदी शोज के अलावा साउथ के भी कई प्रोजेक्ट्स जी5 पर स्ट्रीम होने वाले हैं. जी5 पर आने वाले शोज की अनाउंसमेंट ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. कई हिट मूवीज के डिजिटल राइट्स भी जी5 ने लिए हैं. आने वाले महीनों में ये फिल्में हमें देखने को मिलेंगी. इनमें भारत भाग्य विधाता, बालन, बंदर, है जवानी तो इश्क होना है शामिल हैं. जी5 के इस बदलते रंग और आने वाले धमाकेदार प्रोजेक्ट्स में आपको किसका इंतजार है, हमें जरूर बताएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement