scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

'अलायंस' में हिप-हॉप स्टार की एंट्री, कौन हैं रैपर बाली, राइज एंड फॉल में आ चुके नजर

Who Is Rapper Bali?
  • 1/8

दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री से 'अलायंस' (Alliance) में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. जहां यह पहले ही कन्फर्म हो चुका था कि वंशज सिंह रियलिटी शो में दोबारा एंट्री करेंगे, वहीं दूसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की पहचान छिपी हुई थी. लेटेस्ट प्रोमो से अब पता चला है कि रीवा किशन और अरमान खेरा के शो से बाहर होने के बाद रैपर बाली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर गेम में एंट्री करेंगे.  (Photo: Instagram/theofficialbali)

Who Is Rapper Bali?
  • 2/8

दिल्ली के रहने वाले रैपर बाली का असली नाम सचिन बाली है. इंडियन इंडिपेंडेंट हिप-हॉप और रैप म्यूजिक की दुनिया में वे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. बाली को इंडस्ट्री में उनके बेहद मजेदार बोल और कॉमिक रैप स्टाइल के लिए जाना जाता है.  (Photo: Instagram/theofficialbali)

Who Is Rapper Bali?
  • 3/8

स्कूल के दिनों से ही रैप म्यूजिक की तरफ आकर्षित होने वाले सचिन बाली ने साल 2016 में अपने गाने 'MP3' से म्यूजिक की दुनिया में पहला कदम रखा था. हालांकि, साल 2020 में रिलीज हुआ उनका ट्रैक 'सुन ना' (Sunn Na) उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.  (Photo: Instagram/theofficialbali)

Advertisement
Who Is Rapper Bali?
  • 4/8

इस गाने के सुपरहिट होने के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए, जिनमें 'ताजा खबर', 'बास', 'नो मर्सी', 'मैन ऑफ द मैच', 'फील है', 'क्या बात है' और 'बलमा' जैसे नाम शामिल हैं.  (Photo: Instagram/theofficialbali)

Who Is Rapper Bali?
  • 5/8

सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि बाली ने रियलिटी टीवी की दुनिया में भी अपना दम दिखाया है. वे इससे पहले शार्क टैंक फेम अश्नीर ग्रोवर के पॉपुलर शो 'राइज एंड फॉल' (Rise & Fall) में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने युवाओं के पसंदीदा शो MTV 'हसल' (Hustle) सीजन 2 में बतौर गेस्ट जज शिरकत की थी.   (Photo: Instagram/theofficialbali)

Who Is Rapper Bali?
  • 6/8

हिप-हॉप इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले बाली ने बादशाह, फौटी सेवन (Fotty Seven), इक्का और आस्था गिल जैसे इंडियन म्यूजिक जगत के दिग्गजों के साथ भी काम किया है और अब वे 'अलायंस' में अपना नया गेम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.  (Photo: Instagram/theofficialbali)

Who Is Rapper Bali?
  • 7/8

'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए बाली ने कहा, 'जब 'अलायंस' का ऑफर मेरे पास आया, तो मैंने सोचा, 'क्यों नहीं?' उन्होंने कहा कि उन्हें नई चुनौतियाँ लेना पसंद है और उन्हें लगा कि यह रियलिटी शो कुछ अलग है.  (Photo: Instagram/theofficialbali)

Who Is Rapper Bali?
  • 8/8

अपने पिछले रियलिटी टीवी एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए बाली ने कहा, 'मैंने पहले भी रियलिटी टीवी किया है, इसलिए मुझे पता है कि गेम कभी भी पलट सकता है, जब आप इसकी उम्मीद भी न करें, लेकिन हर शो एक नया एक्सपीरियंस होता है.'  (Photo: Instagram/theofficialbali)

Advertisement
Advertisement