scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

दुल्हन बनी एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड संग किया 'भूत शुद्धि विवाह', मां लिंग भैरवी का लिया आशीर्वाद

पलक पुरसवानी
  • 1/14

टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी ने अपने लव ऑफ लाइफ रोहन खन्ना संग 26 जून को ईशा सेंटर, कोयंबटूर में शादी की थी. आदियोगी की मूर्ति के सामने कपल ने फेरे लिए थे.
 

पलक पुरसवानी
  • 2/14

हिंदू रस्मों रिवाजों से ये शादी संपन्न हुई. अब पलक ने इंस्टा पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने भूत शुद्धि विवाह की फोटोज शेयर की हैं.
 

पलक पुरसवानी
  • 3/14

पलक ने बताया कि आदियोगी शादी से पहले उन्होंने अपनी जर्नी को देवी के मंदिर में भूत शुद्धि विवाह के साथ शुरू किया था. 
 

Advertisement
पलक पुरसवानी
  • 4/14

वो कैप्शन में लिखती हैं- भूत शुद्धि विवाह दो लोगों को बस शारीरिक तौर पर ही नहीं जोड़ता. इस प्रक्रिया के जरिए उनकी आत्माओं और एनर्जी का भी मिलन होता है. 
 

पलक पुरसवानी
  • 5/14

''हमारे लिए ये बस शादी की शुरुआत नहीं थी, बल्कि जिंदगी भर चलने वाली प्रार्थना की शुरुआत थी. हर हर महादेव.''
 

पलक पुरसवानी
  • 6/14

फोटोज में कपल लिंग भैरवी मंदिर के अंदर भूत शुद्धि विवाह की रस्मों को निभाता हुआ दिख रहा है. दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में रोहन और पलक एडोरेबल लगे.
 

पलक पुरसवानी
  • 7/14

पलक ने बेज कलर की साड़ी पहनी है. उनके गले में फूलों से सजी वरमाला है. गले में चोकर सेट, कान में झुमके और हाथ में कड़े पहने हैं.
 

पलक पुरसवानी
  • 8/14

पलक के गले में मां लिंग भैरवी का लॉकेट है. रोहन व्हाइट कुर्ता पायजामा में हैंडसम लगे. कपल ने हाथ जोड़कर मां लिंग भैरवी का आशीर्वाद लिया.
 

पलक पुरसवानी
  • 9/14

एक फोटो में पलक और रोहन एक दूसरे को प्यार से देख रहे हैं. उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है. फैंस ने कपल को शादी की ढेरों बधाई दी है. 
 

Advertisement
पलक पुरसवानी
  • 10/14

भूत शुद्धि विवाह एक अनोखी प्रक्रिया है, जो जोड़ों के बीच पंचतत्व (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, और आकाश) का शुद्धिकरण कर गहरा बंधन बनाती है. यह बंधन विचारों, भावनाओं और शारीरिक जुड़ाव से भी परे होता है.

पलक पुरसवानी
  • 11/14

लिंग भैरवी या चुनिंदा स्थानों पर आयोजित होने वाला 'भूत शुद्धि विवाह' जोड़े के भीतर मौजूद पांच तत्वों को शुद्ध करता है. और उनके बंधन को पवित्र व मजबूत बनाता है. यह उनके जीवन की साझा यात्रा में देवी की कृपा, सुख-शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखने के लिए कराया जाता है.  भूत शुद्धि विवाह के बाद कपल ने आदियोगी के सामने शादी की. पलक का कहना था कि उनकी शादी में सबसे बड़े हीरो महादेव थे. 

पलक पुरसवानी
  • 12/14

शादी के वक्त रोहन इमोशनल हुए. फैंस ने उनकी जोड़ी पर प्यार लुटाया है. कपल ने 23 जून को मेहंदी सेरेमनी धूमधाम से मनाई थी. 
 

पलक पुरसवानी
  • 13/14

पलक के पति रोहन मार्केटिंग और रेवेन्यू बिजनेस में वाइस प्रेसिडेंट हैं. पलक को फैंस ने बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा था. वो कई शोज भी कर चुकी हैं.
 

पलक पुरसवानी
  • 14/14

All Photos: Instagram @palak.purswani
 

Advertisement
Advertisement