कंटेंट क्रिएटर रियाज अली की जर्नी 'लॉक अप' में चंद दिनों में ही खत्म हो गई है. लेकिन असल जिंदगी में रियाज ने 22 साल की छोटी उम्र में बड़ा नाम कमाया है. वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और आलीशान लाइफ जीते हैं.
डायरेक्टर, कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में रियाज अली के घर पहुंचीं. इस दौरान रियाज ने अपनी जर्नी पर बात की और उन्होंने अपना आलीशान घर भी दिखाया. रियाज अपने आलीशान घर में अपनी मां और बहन के साथ रहते हैं. उन्होंने फैंस को मां और बहन से भी मिलवाया.
रियाज के घर की एंट्री से ही उनका लिविंग रूम शुरू हो जाता है. लिविंग रूम काफी बड़ा और ग्रैंड है. लिविंग रूम को बेज, क्रीम और ब्लैक थीम में सजाया गया है.
लिविंग रूम की दीवारों पर क्रीम कलर हुआ है और वहां ब्लैक कलर का बड़ा सा एल शेप सोफा सेट लगा है. लिविंग रूम में सीटिंग एरिया काफी बड़ा बनाया गया है. यहां एक साथ कई लोग जमा हो सकते हैं.
रूम में लाइटिंग भी काफी खास की गई है. फैंसी लाइट्स और लैंप्स से रूम को सजाा गया है. दीवारों पर कई एंटीक शोपीस और पेंटिंग्स भी लगी हैं.
रियाज अली ने फराह खान को अपना लैविश बेडरूम भी दिखाया. रियाज का बेडरूम काफी क्लासी और एस्थेटिक तरीके से डिजाइन किया गया है.
रियाज का घर देखकर फराह खान भी शॉक्ड नजर आईं. फराह को जब पता चला कि रियाज सिर्फ 22 साल के हैं, तो फराह भी हैरान रह गईं. फराह ने रियाज की जमकर तारीफ की.
रियाज ने अपनी जर्नी भी शेयर की. बता दें कि उन्होंने अपनी जर्नी टिकटॉक से शुरू की थी. वहीं से उन्हें स्टारडम मिला. अब वो इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं. रियाज ने बताया कि उनकी सबसे हिट वीडियो पर 70 मिलियन व्यूज आए हैं.
22 साल की छोटी उम्र में रियाज ने बड़ा नाम कमा लिया है. सोशल मीडिया पर हिट होने के बाद रियाज अब फिल्मों में अपना लक आजमाना चाहते हैं.