फिल्म रैप में देखें आज शुक्रवार के दिन क्या रहा खास. 'पठान' के गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग का मामला काफी बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर चल रही कंट्रोवर्सी के बीच शाहरुख ने सोशल मीडिया और नेगेटिविटी को लेकर एक जोरदार स्पीच दी थी. इस पर वीएचपी ने उनसे माफी की मांग की है. वहीं देवोलीना ने वेडिंग पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि अगर चिराग लेकर भी ढूंढती, तो ऐसा पति नहीं मिलता. देवोलीना की तस्वीरें देखने के बाद कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे हैं.
Govinda Naam Mera Review: पुरानी कहानी में नया तड़का, गोविंदा बनकर विक्की कौशल ने किया निराश
अंग्रेजी में एक कहावत है 'फर्स्ट इंप्रेशन इस द लास्ट इंप्रेशन'. बचपन से हम सब ये कहावत सुनते आए हैं. हालांकि, कहते हैं कि पहली नजर में किसी जज को करना अच्छी बात नहीं है. 'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म पर ये कहावत एक फिट बैठती है. 16 दिसंबर को विक्की कौशल और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. अब जानते हैं कि ये फिल्म हमें कितना इंप्रेस कर पाई है.
शाहरुख खान की 'जवान' के डायरेक्टर ने सुनाई खुशखबरी, शादी के 8 साल बाद बनने जा रहे पिता
बधाई हो बधाई! एक और खुशखबरी आई. फिल्मी दुनिया में इन दिनों खुशखबरियों का दौर है. पहले साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी वाइफ उपासना ने गुड न्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया था. वहीं अब एक और घर से जल्द ही किलकारियों की आवाज गूंजती सुनने को मिलने वाली है. साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर खुशखबरी दी है कि वो पापा बनने वाले हैं.
देवोलीना की शहनवाज संग शादी, ट्रोल्स ने याद कराया आफताब, एक्ट्रेस ने दिया जवाब
14 दिसंबर 2022 टेलीविजन की 'गोपी बहू' यानी देवोलीना भट्टाचार्जी की जिंदगी के लिये एक यादगार तारीख बन गई है. देवोलीना भट्टाचार्जी ने शहनवाज शेख से शादी करके अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया है. शहनवाज एक जिम ट्रेनर हैं, जिनके साथ देवोलीना पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में थीं. शादी के बाद देवोलीना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से अपने पति का परिचय कराया. बस इसके बाद शुरू हो गई ट्रोल होने की कहानी.
Pathan Controversy: शाहरुख खान को माफी मांगनी चाहिए, वो तेवर दिखा रहे हैं, पठान कंट्रोवर्सी पर बोली VHP
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज होते ही विवादों में आ गया था. अब ये विवाद हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. अब विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने कहा है कि अगर गाने के लिए शाहरुख माफ़ी नहीं मांगते तो उनकी फिल्म नहीं रिलीज होने दी जाएगी.
KBC 14: पहली बार हुआ ऐसा, एक्सपर्ट ने दिया गलत जवाब, कंटेस्टेंट हार गया इतने लाख रुपये
इस सीजन कौन बनेगा करोड़पति में वो देखने को मिला, जो अब तक नहीं देखा गया था. अमिताभ बच्चन के शो पर पहली बार कोई कंटेस्टेंट एक्सपर्ट की वजह से जीती हुई रकम हार गया. हम बात कर रहे हैं दिवित भार्गव की. प्राप्ती शर्मा के बाद कनार्टक से आए दिवित भार्गव को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला था. पर अफसोस भार्गव इस शो से 6 लाख रुपये जीत कर नहीं ले जा सके.