scorecardresearch
 

3 बच्चों के पिता हैं सुपरस्टार राम चरण, पहली बार दिखाया 3 साल की बेटी का चेहरा, फैंस को दिया तोहफा

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी बेटी क्लिनकारा कोनिडेला को काफी समय तक लोगों की नजरों दूर रखने के बाद उनका चेहरा दिखाया है. बेटी के तीसरे जन्मदिन पर सुपरस्टार ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है.

Advertisement
X
राम चरण की बेटी (Photo: Instagram @upasanakaminenikonidela)
राम चरण की बेटी (Photo: Instagram @upasanakaminenikonidela)

तेलुगू सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी नई फिल्म पेद्दी की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. साल 2022 में RRR के बाद उन्हें बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली है. फैंस उनकी फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. आज 20 जून को एक्टर ने अपने चाहने वालों को भी एक बड़ा सरप्राइज दिया है.

राम चरण की बेटी क्लिनकारा

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी बड़ी बेटी क्लिनकारा कोनिडेला का चेहरा पहली बार दिखाया है. इतने सालों तक उन्होंने अपने बच्चों को कैमरा से दूर प्राइवेसी की वजह से रखा हुआ था. लेकिन आज कपल ने वो प्रथा तोड़ते हुए अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है. राम चरण की पत्नी ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर एक प्यारा सा फोटो शेयर करते हुए लिखा है-  जन्मदिन मुबारक हो क्लिनकारा, हमारी प्यारी छोटी बच्ची. 

सुपरस्टार की इस फैमिली फोटो को फैंस और सेलेब्स का भी भरपूर प्यार मिला. समांथा रुथ प्रभु ने उनकी फोटो पर रिएक्ट किया. साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी एक प्यारा सा कमेंट किया. उन्होंने लिखा- वाह! कितनी सुंदर फोटो है. आपके प्यारे बच्चे को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद. 

Advertisement

राम चरण की फैमिली

राम चरण वैसे साउथ सुपरस्टार और लेजेंडरी एक्टर चिरंजीवी के बेटे हैं. उनके और उपासना कोनिडेला के तीन बच्चे हैं. राम चरण की पहली बेटी क्लिनकारा का जन्म 20 जून 2023 को हुआ था. इसी साल कपल ने 1 फरवरी को जुड़वा बच्चों एक बेटे और बेटी को जन्म दिया. अभी तक तीनों बच्चों के चेहरे प्राइवेट रखे गए थे, लेकिन अब कपल ने बड़ी बेटी का चेहरा दिखा दिया है. 

राम चरण और उपासना वैसे एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे. वक्त के साथ दोनों अलग हुए, मगर फिर हैदराबाद में उनकी दोबारा मुलाकात हुई और उनके बीच प्यार बढ़ा. साल 2011 में उनकी एंगेजमेंट हुई, जिसके छह महीने बाद साल 2012 में कपल ने अपने रीति-रिवाज अनुसार सात फेरे लिए. उनकी शादी में कई सारे सितारे शामिल हुए थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement