scorecardresearch
 

थिएटर में फ्लॉप, 7 साल बाद यूट्यूब पर रचा इतिहास! 1 बिलियन व्यूज के पार 'जया जानकी नायक' फिल्म

रकुल प्रीत सिंह की 2017 में फ्लॉप रही फिल्म 'जया जानकी नायक' के हिंदी डब वर्जन 'खूंखार' ने यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. इस खबर से एक्ट्रेस समेत पूरी टीम के बीच खुशी लहर दौड़ गई है.

Advertisement
X
रकुल की फ्लॉप फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड (Photo: IMDb)
रकुल की फ्लॉप फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड (Photo: IMDb)

बॉलीवुड और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों खुशी से फूली नहीं समा रहीं. उनकी साल 2017 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'जया जानकी नायक' ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे आज तक कोई भारतीय फिल्म नहीं बना पाई. फिल्म के हिंदी डब वर्जन 'खूंखार' ने यूट्यूब पर 1 बिलियन (100 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही यह यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है.

रकुल प्रीत ने जताई खुशी

इस खास उपलब्धि पर रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा- कुछ किरदार हमेशा दिल के करीब रहते हैं और 'जानकी' मेरे लिए हमेशा खास रहेगी. आपने इस फिल्म को इतना प्यार दिया और इसे यूट्यूब की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बना दिया. यह सच में बहुत खास उपलब्धि है. 

इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक बोयापति श्रीनु और पूरी टीम का भी धन्यवाद किया.

डायरेक्टर ने भी फैंस को कहा शुक्रिया

फिल्म के निर्देशक बोयापति श्रीनु ने भी इस रिकॉर्ड पर खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा- 1 बिलियन व्यूज, 1000 मिलियन दिल, 100 करोड़ इमोशंस, एक फिल्म. दुनिया की पहली फिल्म जिसने यह शानदार मुकाम हासिल किया. यह उपलब्धि उन सभी लोगों की है जिन्होंने फिल्म को इतना प्यार दिया.

Advertisement

थिएटर में फ्लॉप, लेकिन यूट्यूब पर बनी सुपरहिट

दिलचस्प बात यह है कि 'जया जानकी नायक' जब साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. फिल्म को उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं मिली और इसे कमर्शियल फ्लॉप माना गया. लगभग 40 से 42 करोड़ के भारी बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर केवल 20 करोड़ के आसपास ही कमाई की थी, जिससे डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

लेकिन वक्त के साथ फिल्म की किस्मत बदल गई. टीवी और खासकर यूट्यूब पर दर्शकों ने इसे इतना पसंद किया कि इसका हिंदी डब वर्जन 'खूंखार' रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता चला गया. आज यह फिल्म 1 बिलियन व्यूज पार कर भारतीय फिल्मों के लिए एक नया इतिहास रच चुकी है. यह साबित करता है कि कभी-कभी फिल्मों की असली सफलता थिएटर नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलती है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने गगन और रकुल प्रीत सिंह ने स्वीटी का किरदार निभाया है. दोनों कॉलेज में एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, लेकिन स्वीटी के पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ होते हैं. मजबूरी में दोनों अलग हो जाते हैं, लेकिन किस्मत उन्हें बार-बार एक-दूसरे के सामने ला खड़ा करती है. प्यार, एक्शन, फैमिली ड्रामा और इमोशंस से भरपूर इस फिल्म को अब दर्शक यूट्यूब पर जमकर देख रहे हैं.

Advertisement

सालों पहले बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही 'जया जानकी नायक' का आज यूट्यूब पर इतिहास रचना इस बात का सबूत है कि अच्छी फिल्मों को दर्शक देर से ही सही, लेकिन अपना प्यार जरूर देते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement