गुरुवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. एक तरफ नेटफ्लिक्स फिल्म कर्तव्य में दमदार एक्टिंग के बाद युवा स्टार युधवीर अहलावत IMDb की पॉपुलैरिटी लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं, तो दूसरी तरफ सालों बाद पूजा भट्ट ने बॉबी देओल संग अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप का सच बताकर फैंस को चौंका दिया है. पढ़ें हमारे फिल्म रैप में आज की कुछ बड़ी खबरें...
करिश्मा ने की 3 शादियां, मां के बताए टोटके से मिला अच्छा पति! 42 की उम्र में देंगी पहले बेबी को जन्म
42 साल की एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना मां बनने वाली हैं. वो शादी के 4 साल बाद अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगी. उनकी खुशियां सातवें आसमान पर हैं.
IMDb की नई लिस्ट में बड़ा उलटफेर, शाहरुख-ऐश्वर्या-विजय को पीछे छोड़ नंबर-1 बना ये एक्टर
इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) हर हफ्ते सबसे पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज की एक लिस्ट जारी करता है. आमतौर पर माना जाता है कि इस लिस्ट में वही सितारे टॉप पर रहते हैं जिनकी कोई बड़ी फिल्म थिएटर्स में चल रही हो या फिर ओटीटी पर कोई बड़ा धमाका हुआ हो. लेकिन इस बार की जो टॉप 30 की लिस्ट सामने आई है, उसने फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से लेकर आम दर्शकों तक, सबको हैरान कर दिया है.
बॉबी संग क्यों टूटा रिश्ता, पूजा बोलीं- वो शादीशुदा, बच्चों के पिता हैं अब
पूजा भट्ट 90 के दशक की खूबसूरत और मंझी हुई एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. बहुत कम होता है जब पूजा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की हो. सालों बाद उन्होंने बॉबी देओल संग रिश्ते का सच बयां किया है. जानते हैं कि उनका और बॉबी का रिश्ता क्यों टूटा था.
पाकिस्तान में ब्लॉकबस्टर, चीन में डिजास्टर निकली 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट', PAK फिल्ममेकर ने खोली पोल
साल 2022 में आई फवाद खान, माहिरा खान और हमजा अली अब्बासी की ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' (The Legend of Maula Jatt) को पाकिस्तानी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर माना जाता है. लेकिन हाल ही में जब इस फिल्म को चीन के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया, तो वहां इसके प्रदर्शन ने सबको चौंका दिया.
दूसरी शादी के बाद भी महेश भट्ट ने पहली पत्नी को नहीं छोड़ा, बेटी ने बताया कैसे चला रिश्ता
महेश भट्ट की पहली शादी लॉरेन ब्राइट से हुई थी, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदलकर 'किरण भट्ट' रख लिया था. शादी से उनके दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हुए.