scorecardresearch
 

शादीशुदा PAK यूट्यूबर का कई लड़कियों संग अफेयर, खुली पोल, GF के लिए पत्नी को TV पर दिया तलाक!

पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट्ट को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. पत्नी संग तलाक का ऐलान करने के बाद से रजब की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कई लड़कियों के वीडियो वायरल होने लगे हैं, जिन्होंने रजब संग रिश्ते में होने का दावा किया है.

Advertisement
X
रजब बट्ट की खुली पोल (Photo: Social Media)
रजब बट्ट की खुली पोल (Photo: Social Media)

पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट्ट इस समय इंटरनेट का ट्रेंडिंग टॉपिक बने हुए हैं. रजब ने यू्ट्यूब के जरिए खूब नाम कमाया था. उन्हें पाकिस्तान की आवाम आइडल मानने लगी थी. लेकिन रजब ने जबसे टीवी शो में पत्नी ईमान संग तलाक का ऐलान किया है, तभी से उनके सितारे गर्दिश में हैं. रजब को लेकर कई शॉकिंग खुलासे हो रहे हैं, जिसके बाद लोगों का उनपर गुस्सा फूट रहा है. 

रजब बट्ट की खुली पोल

रजब की पत्नी ईमान का आरोप है कि प्रेग्नेंसी के दौरान रजब ने उन्हें चीट किया है. रजब का किसी ओर से अफेयर था. हालांकि, पत्नी के आरोपों को रजब ने लेटेस्ट पॉडकास्ट में खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा कि उनकी शादी से पहले एक गर्लफ्रेंड थी. मगर बाद में उससे रिश्ता खत्म हो गया था. रजब ने कहा था कि उन्होंने खुद ही पत्नी को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बताया था और उनसे माफी भी मांगी थी. 

मगर अब सोशल मीडिया पाकिस्तान की कुछ लड़कियों के वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने दावा किया है रजब शादी के बाद भी उनके साथ रिश्ते में थे. रजब ने जिस जहरा मलिक को अपनी एक्स बताया था उस लड़की का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जहरा कह रही हैं कि वो रजब की पास्ट नहीं हैं, बल्कि उनकी प्रेजेंट हैं. जहरा ये भी बताती नजर आ रही हैं कि रजब 15-15 दिन तक अपनी पत्नी ईमान के मैसेज नहीं देखते थे. 

Advertisement

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SaherScooop (@saher.scooop)

 

वहीं, एक पॉडकास्ट में फातिमा नाम की लड़की ने कहा कि शादी में रहते हुए भी रजब उनके साथ रिश्ते में थे. उनका रिश्ता 2 महीने तक चला था. रजब ने उन्हें भी चीट किया है. उनके साथ रिश्ते में रहते हुए भी रजब अपनी एक्स गर्लफ्रेंड जहरा मलिक संग इन्वॉल्व थे. उनकी पत्नी को उनके एक्स्ट्रा मैरिटल के अफेयर्स के बारे में कुछ नहीं पता. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Videos (@viral_v16)

 

रजब बट्ट को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं, जिसके बाद से वो ट्रोल्स के निशाने पर हैं. रजब को पाकिस्तान की आवाम खरी-खोटी सुना रही है. उन्होंने यूट्यूब से जो नाम कमाया था, उनकी हरकतों की वजह से वो अब धुंधला पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. 

रजब बट्ट ने साल 2024 में ईमान से ग्रैंड वेडिंग की थी. उनकी शादी पाकिस्तान की सबसे आलीशान शादियों में से एक थी. हर वेडिंग फंक्शन में उन्होंने नोटों की बारिश की थी. दुल्हन पर भी नोट उड़ाए थे. लैविश वेडिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. मगर डेढ़ साल बाद उन्होंने पत्नी संग अलग होने का ऐलान कर दिया है. रजब ने कहा कि वो अब शादी नहीं चला सकते. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement