मशहूर पाकिस्तानी एक्टर उमर शहजाद की जिंदगी खुशियों से भर गई है. उमर पापा बन गए हैं. उमर की बेगम और पाकिस्तान की पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर शानजे लोधी ने बेटे को जन्म दिया. पेरेंट क्लब में शामिल होकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है.
एक्टर ने बेटे के कान में दी अजान
एक्टर उमर शहजाद और उनकी पत्नी शानजे लोधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस संग गुडन्यूज शेयर की. अब उमर शहजाद ने अस्पताल से न्यूलीबॉर्न बेटे संग एक और खास वीडियो शेयर किया है. उमर शहजाद अपने नन्हे बेटे के कान में अजान देते नजर आ रहे हैं. उमर अपने नन्हे बच्चे को लाड करते दिखे.
उमर शहजाद ने अपने बेटे की पहली झलक तो दिखा दी है, लेकिन उन्होंने अभी अपने नन्हे राजकुमार का चेहरा रिवील नहीं किया है. बेटे संग वीडियो शेयर करते हुए उमर शहजाद ने कैप्शन में लिखा- अल्लाह का सबसे कीमती तोहफा, हमारे छोटे 'इस्माइल' के नाम का मतलब है 'अल्लाह सुनता है'. आप पर हमेशा अल्लाह की रहमत और बरकत बनी रहे, आमीन.
बेटे का रखा ये नाम
बता दें कि उमर शहजाद और शानजे लोधी ने अपने बेटे का नाम इस्माइल रखा है. उन्होंने अपने लाडले का नाम भी रिवील कर दिया है. एक्टर की पोस्ट पर फैंस उन्हें ढेरों बधाई और उनके बेटे को खूब सारा प्यार दे रहे हैं.
बता दें कि एक्टर उमर शहजाद ने शानजे लोधी से साल 2025 में शादी रचाई थी. कपल की शादी इंटीमेट तरीके से हुई थी. शादी में सिर्फ दोनों के करीबी लोग ही शामिल हुए थे. शादी के करीब डेढ़ साल बाद उनके घर में नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजी है. पेरेंट बनकर दोनों काफी ज्यादा खुश हैं.
एक्टर उमर शहजाद की बात करें तो वो 38 साल के हैं. वो पाकिस्तान की कई फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके हैं. शहजाद ने अधूरी औरत, बहू बेगम, रंग बदले जिंदगी, बेवफा समेत कई शोज में काम किया है.