scorecardresearch
 

स्विमिंग पूल में ब्लू बिकिनी पहने दिखाई दीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, वायरल हुईं तस्वीरें

Monalisa Latest Photos: मोनालिसा ने अपनी कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की हैं. मोनालिसा की ये फोटोज थ्रो-बैक फोटोज हैं. कुछ समय पहले की इन फोटोज में भोजपुरी एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही हैं. उन्होंने ब्लू कलर का ही स्विम सूट पहना हुआ है. इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ''hello, hi.''

Advertisement
X
Monalisa Latest Photos
Monalisa Latest Photos
स्टोरी हाइलाइट्स
  • मोनालिसा ने अपनी कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की हैं
  • एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है

Monalisa Latest Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी एक-एक तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाते हैं और खूब वायरल होते हैं. इसी तरह मोनालिसा ने अपनी कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की हैं.

मोनालिसा की ये फोटोज थ्रो-बैक फोटोज हैं. कुछ समय पहले की इन फोटोज में भोजपुरी एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही हैं. उन्होंने ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है. इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ''hello, hi.'' साथ ही, उन्होंने missing हैशटैग का भी इस्तेमाल किया, जिससे पता चलता है कि एक्ट्रेस बीच वैकेशन को काफी मिस कर रही हैं.

एक्ट्रेस के फैन्स को पसंद आईं ये फोटोज

एक्ट्रेस मोनालिसा की इन फोटोज पर 70 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, जबकि हजार से अधिक लोगों ने कॉमेंट किया है. मोनालिसा हाल ही में गोवा में आयोजित की गई एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा की शादी में शामिल हुई थीं. वहां से उनकी ढेर सारी फोटोज सामने आई थीं, जिसमें उनके पति विक्रम भी साथ मौजूद थे.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही थीं. उन्होंने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के सॉन्ग 'तिनका-तिनका' (Monalisa Tinka Tinka Dance Video) पर डांस किया था. वीडियो में मोनालिसा ने साड़ी पहनकर जमकर डांस किया. सोशल मीडिया पर मोनालिसा का यह वीडियो वायरल हो गया. एक्ट्रेस डिजायनर ग्लिट्री साड़ी में नजर आ रही हैं. उन्होंने डार्क लिप्स्टिक और हैवी मेकअप कैरी किया हुआ था. 

बता दें कि भोजपुरी फिल्मों के अलावा भी मोनालिसा ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जैसे- सरकार राज, मनी है तो हनी है, गंगा पुत्र और काफिला. इस समय मोनालिसा मशहूर टीवी शो में निगेटिव रोल प्ले कर रही हैं, जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement