scorecardresearch
 

KGF डायरेक्टर की फिल्म से धमाका करने को तैयार जूनियर एनटीआर, दिलजीत की नई फिल्म से होगा क्लैश

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म #NTRNEEL की रिलीज डेट सामने आते ही बॉक्स ऑफिस क्लैश तय हो गया है. 11 जून को रिलीज होने जा रही इस एक्शन फिल्म का मुकाबला दिलजीत दोसांझ की लव स्टोरी से होगा. अब सबकी नजर फर्स्ट लुक और ट्रेलर पर है, जो फिल्म का फ्यूचर तय करेंगे.

Advertisement
X
जूनियर एनटीआर के साथ प्रशांत नील की फिल्म इस दिन होगी रिलीज! (Photo: Instagram/@jrntr)
जूनियर एनटीआर के साथ प्रशांत नील की फिल्म इस दिन होगी रिलीज! (Photo: Instagram/@jrntr)

KGF 2 की कामयाबी के बाद सुपरस्टार यश इस साल रामायण और टॉक्सिक जैसे दो बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं. लेकिन KGF डायरेक्टर प्रशांत नील के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार फिल्म फैन्स को बहुत बेसब्री से था. प्रशांत नील की अगली फिल्म जूनियर एनटीआर के साथ है जिसे फैन्स ने #NTRNEEL नाम दिया है. इसका एक टेंपरेरी टाइटल ड्रैगन भी सामने आया था.

ये फिल्म 2021 में अनाउंस हुई थी और लंबे समय से इसका शूट चल रहा था. फाइनली मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट रिवील कर दी है. #NTRNEEL की इस रिलीज डेट ने दिलजीत दोसांझ की नई बॉलीवुड फिल्म से इसका क्लैश भी तय कर दिया है.

#NTRNEEL की रिलीज डेट
जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर, प्रशांत नील के साथ अपनी फिल्म की रिलीज डेट शेयर की है. उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें उनका फेस नहीं नजर आ रहा, केवल बॉडी की आउटलाइन दिख रही है. लंबी-घनी दाढ़ी के साथ जैकेट पहने नजर आ रहे एनटीआर का ये लुक गैंगस्टर जैसा लग रहा है.

पोस्टर पर रिलीज डेट अनाउंस करते हुए लिखा है— 11 जून से वर्ल्डवाइड राज करने के लिए तैयार. अनाउंसमेंट पोस्टर में मेकर्स ने ये भी रिवील किया कि फिल्म का फर्स्ट लुक 20 मई को सामने आएगा. फैन्स को उम्मीद है कि फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म का ऑफिशियल टाइटल भी रिवील हो जाएगा. प्रशांत नील की पिछली फिल्मों की तरह ये फिल्म भी पैन इंडिया रिलीज होगी. 

Advertisement

उग्रम, KGF और सालार जैसी फिल्मों से इंडियन सिनेमा में गैंगस्टर फिल्मों का लुक बदलने वाले प्रशांत नील से फिल्म फैन्स को बहुत उम्मीदें हैं. पहले यश, फिर प्रभास के साथ धमाका कर चुके नील के साथ, जूनियर एनटीआर जैसे पावरफुल परफॉर्मर का आना भी #NTRNEEL के लिए एक्साइटेड होने की एक वजह है.

दिलजीत की फिल्म के साथ क्लैश होगी #NTRNEEL
जूनियर एनटीआर की फिल्म का 11 जून को रिलीज होना, एक बॉक्स ऑफिस क्लैश की वजह बनने वाला है. इस फिल्म से पहले दिलजीत दोसांझ की बॉलीवुड फिल्म मैं वापस आऊंगा, 12 जून के लिए शेड्यूल हुई थी. चमकीला जैसी दमदार और पॉपुलर फिल्म देने के बाद डायरेक्टर इम्तियाज अली और दिलजीत एक बार फिर मैं वापस आऊंगा में साथ आ रहे हैं. इसका टीजर आ चुका है, जो बताता है कि ये देश के बंटवारे के बैकग्राउंड में बनी एक लव स्टोरी है.

ऐसे में एक दिन पहले जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की धमाकेदार एक्शन एंटरटेनर का आना, दिलजीत की फिल्म को नुकसान पहुंचा सकता है. पर ये सबकुछ इस बात पर डिपेंड करता है कि #NTRNEEL का फर्स्ट लुक और ट्रेलर जनता में कैसा माहौल बनाते हैं. 20 मई को फर्स्ट लुक आने के बाद ये तय हो जाएगा कि #NTRNEEL के लिए जनता कितनी एक्साइटेड है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement