scorecardresearch
 

तलाक के 12 साल बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई दूसरी शादी, पति संग किया Liplock, वीडियो

जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल ने शादी कर ली है. बीते दिनों एक्टेस का ब्राइडल गाउन पहने वीडियो वायरल हुआ था. अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी का ऑफिशियल वीडियो शेयर किया है.

Advertisement
X
जेनिफर विंगेट ने की शादी (Photo: Instagram/jenniferwinget1)
जेनिफर विंगेट ने की शादी (Photo: Instagram/jenniferwinget1)

छोटे पर्दे की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं. जेनिफर विंगेट ने सिंगापुर के जाने-माने बिज़नेसमैन विलियम इश्माएल (William Ishmael) के साथ शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने अपनी इस ड्रीमी वेडिंग का एक बेहद ही प्यारा और रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

इस ड्रीमी वीडियो को शेयर करते हुए जेनिफर ने एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, ".. and finally our stars aligned!'(यानी आखिरकार हमारी किस्मत के सितारे मिल ही गए). सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इस नए कपल को बधाई दे रहा है.

चर्च वेडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जेनिफर विंगेट द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में उनकी शादी की खूबसूरत झलकियां देखने को मिल रही हैं. वीडियो की शुरुआत दोनों के हाथों में हाथ थामे हुए एक क्लोज-अप शॉट से होती है, जिसमें जेनिफर की शादी की रिंग साफ नजर आ रही है. इसके बाद वीडियो में एक भव्य चर्च का नजारा दिखाई देता है, जहां शादी की रस्में निभाई जा रही हैं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वीडियो में लिखा आता है, 'लेडीज एंड जेंटलमैन, क्या आप कृपया खड़े होंगे?' सफेद रंग के बेहद खूबसूरत क्रिश्चियन वेडिंग गाउन में जेनिफर किसी परी जैसी दिख रही हैं, वहीं विलियम ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. चर्च से बाहर निकलते समय दोनों पर फूलों की बारिश की जा रही है और दोनों के चेहरों की खुशी साफ बयां कर रही है कि वे इस नए सफर से कितने खुश हैं.

ऐतिहासिक लोकेशन पर किया किस
वीडियो में जेनिफर ने अपने फैंस से विलियम से मिलवाया. स्क्रीन पर लिखा आता है, 'ऑफिशियली आपको मेरे आदमी, मेरे पति, विल से मिलवा रही हूं.' इसके बाद कपल एक ऐतिहासिक और बेहद खूबसूरत लोकेशन पर एक दूसरे को किस कर रहे हैं. 

जेनिफर की ये दूसरी शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये जेनफिर की दूसरी शादी है.  2012 में जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी, लेकिन दो साल के अंदर ही इनका तलाक हो गया था. कहा जाता है कि शादी में करण ने जेनिफर को चीट किया था.

फैंस और करीबियों की तरफ से मिल रही हैं बधाइयां
जेनिफर विंगेट की शादी की खबर सामने आते ही टेलीविजन इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर उनके दोस्त, को-एक्टर्स और लाखों फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement