scorecardresearch
 

हार्दिक पंड्या की रईसी, 40 दिनों में खरीदी 3 लग्जूरियस कार, गर्लफ्रेंड-Ex वाइफ को दिया गिफ्ट

हार्दिक पंड्या करोड़ों के मालिक हैं. वो अपने करीबियों पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. स्टार क्रिकेटर ने बीते दिनों करोड़ों की गाड़ियां खरीदी हैं. एक एक्स वाइफ नताशा को गिफ्ट की, तो एक गर्लफ्रेंड माहिका को दी.

Advertisement
X
लग्जरी लाइफ जीते हैं हार्दिक पंड्या
लग्जरी लाइफ जीते हैं हार्दिक पंड्या

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपने करियर के पीक पर हैं. टी-20 वर्ल्ड कप में जीत का परचम लहराने के बाद वो आईपीएल 2026 में गर्दा उड़ा रहे हैं. वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. अपनी लग्जूरियस लाइफ का नजारा वो बीते 40 दिनों में दिखा चुके हैं. जहां हार्दिक ने अपनों पर करोड़ों की बारिश की है. खुद के लिए ही चमचमाती कार नहीं खरीदी, बल्कि बेटे और गर्लफ्रेंड को भी करोड़ों की कार गिफ्ट की.

हार्दिक की लग्जूरियस लाइफ
देखा जाए तो बीते 40 दिनों में हार्दिक ने करोड़ों लुटाए हैं. 22 फरवरी को क्रिकेटर ने एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य को 4 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की थी. शोरूम में जिस दौरान नताशा और अगस्त्य को कार सौंपी गई, उनकी खुशी देखने लायक थी. हार्दिक का ये जेस्चर लोगों का दिल जीत गया था. तलाक के बाद एक्स कपल मिलकर बेटे की परवरिश कर रहा है. भले ही हार्दिक संग नताशा का रिश्ता टूट गया हो, लेकिन वो बेटे को उसके पापा से दूर नहीं करतीं. इसका नजारा स्टेडियम में देखने को मिलता है. 5 साल के अगस्त्य पिता को सपोर्ट करने अक्सर पहुंचते हैं. 

बेटे और एक्स वाइफ को खुश करने के बाद हार्दिक ने 15 मार्च को खुद के लिए 12 करोड़ की फरारी  (Ferrari 12Cilindri) खरीदी थी. गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग उन्होंने नई कार में राइड भी ली थी. हार्दिक की इस सुपरकार की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. इस कार की सुपर स्पीड 340–350 किमी/घंटा बताई जाती है. 

Advertisement

अपनों को महंगे तोहफे देने वाले हार्दिक समाज सेवा भी करते हैं. 25 मार्च को हार्दिक ने मुंबई के फेमस वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ (करीबन 12 लोग) को 10-10 हजार रुपये डोनेट किए थे. ये न्यूज सामने आने के बाद यूजर्स ने हार्दिक को दिल का अमीर क्रिकेटर बताया था. कहा गया कि हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कपल 2026 की तैयारी वानखेड़े स्टेडियम में ही की थी. उनकी वजह से ग्राउंड स्टाफ को देर रात तक रुकना पड़ता था. तब हार्दिक ने उनसे वादा किया था वो सबको उनकी मेहनत का इनाम देंगे.

अब 29 मार्च को हार्दिक ने अपनी लेडीलव को 1.7 करोड़ की मर्सिडीज बेंज वी-क्लास तोहफे में दी है. चमचमाती गाड़ी के साथ माहिका-हार्दिक ने पोज दिए. ये गाड़ी अमीरों की पहली पसंद है. इसे देश की सबसे शानदार एमपीवी गाड़ियों में गिना जाता है. 

कार और गाड़ियों को लेकर हार्दिक का ये प्यार फैंस से छिपा हुआ नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी लग्जूरियस कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस फैंटम, लैम्बोर्गिनी हुराकैन EVO, लैम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज-एएमजी जी63, रेंज रोवर वोग पहले से मौजूद हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement