scorecardresearch
 

Film Wrap: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर रिलीज, 'धुरंधर 2' में एक सेकेंड का रोल कर फेमस हुई एक्ट्रेस

मनोरंजन की दुनिया में कई बड़ी चीजें हैं, जो हो रही हैं और आपको उनके बारे में जानना चाहिए. फिल्म 'रामायण' का टीजर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. तो वहीं 'धुरंधर 2' ने कई सितारों का करियर बना दिया है. बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों को जानें हमारे फिल्म रैप के जरिए.

Advertisement
X
'रामायण' का पहला टीजर रिलीज (Photo: ITG)
'रामायण' का पहला टीजर रिलीज (Photo: ITG)

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. ये सोशल मीडिया पर सुबह से छाया हुआ है और धमाल मचा रहा है. दूसरी तरफ 'धुरंधर 2' का क्रेज रिलीज के 14 दिन बाद भी बरकरार है. मनोरंजन की दुनिया में कई और बड़ी चीजें हैं, जो हो रही हैं और आपको उनके बारे में जानना चाहिए. हमारे फिल्म रैप को पढ़िए और अपडेटेड रहिए.

ताड़का वध से सीता स्वयंवर तक... रामायण के टीजर में छिपी हैं राम के जीवन की 5 कहानियां, आपने ध्यान दिया?

नितेश तिवारी की रामायण का टीजर आ चुका है. रणबीर कपूर के राम, यश के रावण और रावण के पुष्पक विमान की चर्चाएं चारों तरफ हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस रामायण का फ़ील और प्रोडक्शन का शानदार स्केल भी दिल जीत रहा है. पर इस टीजर में राम कथा के कौन से हिस्से दिख रहे हैं, क्या इस पर आपने ध्यान दिया?

57 के हुए अजय देवगन, पत्नी काजोल ने ली चुटकी, अक्षय कुमार ने किया Kiss

आज, 2 अप्रैल को अजय देवगन अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर पत्नी काजोल का उन्हें लेकर पोस्ट करना तो बनता था. अब आप सोच रहे होंगे कि काजोल ने पति अजय देवगन के नाम जरूर रोमांटिक पोस्ट लिखी होगी. नहीं, ऐसा नहीं है.

Advertisement

Ramayana Teaser: भक्ति, भाव, भव्यता का अद्भुत संगम है फिल्म... दिल में उतरे रणबीर के राम

रामायण का बड़े पर्दे पर आना सेलिब्रेशन ही नहीं, संशय की भी वजह था. रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, भारत की संस्कृति का प्रतीक भी है. क्या नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी का विज़न इससे न्याय कर पाएगा? क्या रणबीर के राम दिल में जगह बना पाएंगे? इन सवालों का सबसे शानदार जवाब है रामायण का ये टीजर.

धुरंधर 2 में सिर्फ 1 सेकंड का रोल कर छाईं एक्ट्रेस, पोस्ट कर पूछा- मुझे किस-किस ने देखा?

डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इसके लीड एक्टर के साथ साथ सपोर्ट एक्टर भी छाए हुए हैं. इसी कड़ी में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

हनी सिंह-बादशाह का विवादित गाना बैन, दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार- कला के नाम पर गंदगी बर्दाश्त नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स को यह आदेश दिया कि यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित और अश्लील गाना 'Volume 1' सभी प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर दिया जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement