scorecardresearch
 
Advertisement

'किसी भी हाल में EVM लूटने नहीं देंगे', स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकलकर बोलीं ममता बनर्जी

aajtak.in | नई दिल्ली | 01 मई 2026, 2:30 AM IST

बंगाल में 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों से पहले स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. टीएमसी नेताओं ने धांधली के आरोप भी लगाए.

Mamta Banerjee Mamta Banerjee

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के घोषित होने से पहले माहौल गरमा गया है, टीएमसी नेताओं ने स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी का आरोप लगाया. बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता में बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया.

टीएमसी ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी कर दावा किया कि कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में रखे बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है. इस मुद्दे पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता डॉ. शशि पांजा और कुणाल घोष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्टेडियम के बाहर धरने पर बैठे थे.

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां उनकी विधानसभा सीट भवानीपुर की इवीएम मशीनें रखी हैं. स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकलकर ममता ने कहा कि सुरक्षाकर्मी स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर नहीं जाने दे रहे थे. बाद में अनुमति लेकर मैं अंदर गई.

1:53 AM (एक घंटा पहले)

हम बिहार-महाराष्ट्र या दिल्ली नहीं हैं... तृणमूल कांग्रेस ने एक्स पर किया पोस्ट

Posted by :- Aman

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मनोज कुमार अग्रवाल को देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करने केी बजाय अपने संवैधानिक दायित्वों को प्राथमिकता देनी चाहिए. जब वे दिखावे में व्यस्त हैं, तब बीजेपी को सीसीटीवी में नेताजी इंडोर स्टेडियम के स्ट्रॉन्ग रूम में सीलबंद बैलेट बॉक्स को जबरन खोलने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है. जबकि पार्टी का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था.

यह लोकतंत्र को लूटने की कोशिश है, जिसे चुनाव आयोग की आपराधिक लापरवाही से बढ़ावा मिल रहा है. क्या मुख्य निर्वाचन अधिकारी वास्तव में हमसे यह अपेक्षा करते हैं कि जब ममता जनता के जनादेश की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठा रही हैं, तब हम चुप रहें? 

यह याद रखिए, यह बंगाल है. हम बिहार, महाराष्ट्र या दिल्ली नहीं हैं. हम आपकी इस साजिश में साथ नहीं देंगे. हर कार्रवाई का बराबर और विपरीत जवाब दिया जाएगा. वोट की रक्षा कीजिए, वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहिए.
 

 

1:25 AM (एक घंटा पहले)

मुझे अंदर जाने से रोकने की कोशिश हुई: ममता

Posted by :- Aman
1:15 AM (एक घंटा पहले)

ममता का नाटकीय रवैया बंगाल के लिए सबसे साफ एग्जिट पोल है : अमित मालवीय

Posted by :- Aman

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि, ममता बनर्जी का यह नाटकीय रवैया शायद पश्चिम बंगाल के लिए सबसे साफ एग्जिट पोल है. हालात क्या इशारा कर रहे हैं, यह साफ दिख रहा है और उससे ध्यान भटकाने की बेताबी भी साफ नजर आ रही है.
 

 

1:00 AM (2 घंटे पहले)

हिंसा करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश

Posted by :- Aman

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. बताया जा रहा है कि उन्होंने हिंसा के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ का रवैया अपनाने के लिए कहा है और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत और कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.

Advertisement
12:38 AM (2 घंटे पहले)

स्ट्रांग रूम से बाहर निकलकर बंगाल की CM ममता ने क्या कहा?

Posted by :- Aman

कोलकाता के शेखावत मेमोरियल स्कूल में स्थित स्ट्रांग रूम से बाहर निकलकर ममता बनर्जी ने कहा कि, "मैं यहां इसलिए आई हूं क्योंकि यहां ईवीएम के लिए एक स्ट्रांग रूम है. हमें कई जगहों पर गड़बड़ी मिली है, इसलिए जब मैंने इसे टीवी पर देखा, तो मैंने सोचा कि मुझे यहां आना चाहिए. मैं आई, लेकिन केंद्रीय बलों ने मुझे रोक दिया. मैंने कहा कि मुझे जाने का अधिकार है, चुनाव नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को सीलबंद कक्ष के बाहर तक जाने की अनुमति है. तब मुझे जाने दिया गया. अगर कोई गड़बड़ी हुई तो हम लड़ेंगे."

12:15 AM (2 घंटे पहले)

ममता ने कहा- सुरक्षाकर्मी स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर नहीं जाने दे रहे थे

Posted by :- Aman

ममता बनर्जी ने कहा कि पहले सुरक्षाकर्मी स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर नहीं जाने दे रहे थे. बाद में अनुमति के बाद मैं अंदर गई. उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को लूटने की कोई कोशिश करेगा तो हम जिंदगी-मौत एक कर देंगे.

12:15 AM (2 घंटे पहले)

कोलकाता में कुणाल घोष का धरना खत्म

Posted by :- Aman

घंटों चले हंगामे और धरने के बाद कुणाल घोष और शशि पांजा ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया. लेकिन जाते-जाते कुणाल घोष ने चुनाव आयोग को जमकर घेरा. उन्होंने कहा, 'आज जो कुछ भी हुआ, वो आयोग की बड़ी लापरवाही है. तय तो यह हुआ था कि बिना बताए स्ट्रॉन्ग रूम की सील नहीं तोड़ी जाएगी, फिर आज ऐसा क्यों हुआ? जब हम गलत का विरोध कर रहे हैं, तो बीजेपी को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है?' घोष ने साफ कर दिया कि भले ही धरना खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी टीम अब चौबीसों घंटे मशीनों की निगरानी करेगी और अब वहां ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनका लाइव नजारा स्क्रीन पर दिखेगा.

12:14 AM (2 घंटे पहले)

टीएमसी ने लगाए ये गंभीर आरोप

Posted by :- Aman

टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. पार्टी का कहना है कि उनकी जानकारी के बिना स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास हलचल हो रही है, जो कि सरासर गलत है. सिर्फ कोलकाता ही नहीं, दुर्गापुर में भी माहौल गर्म है. वहां स्ट्रॉन्ग रूम से महज 200 मीटर की दूरी पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अपना डेरा डाल दिया है. कड़कती धूप और भीषण गर्मी में करीब 100 कार्यकर्ता दिन-रात शिफ्ट लगाकर पहरा दे रहे हैं. 

12:14 AM (2 घंटे पहले)

सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं ममता

Posted by :- Aman

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं थी. जहां उनकी विधानसभा सीट भवानीपुर की इवीएम मशीनें रखी हैं. अब वो वहां से बाहर आ चुकी हैं.  इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता भी मौके पर डटे रहे और उन्होंने साफ किया कि जब तक ममता बनर्जी वहां से नहीं हटेंगी, वे भी पीछे नहीं हटेंगे.

Advertisement
Advertisement