scorecardresearch
 

Film Wrap: 'कॉकरोच जनता पार्टी' को फॉलो कर रहे सितारे, जल्द आ रहा भोजपुरी बवाल शो

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- एक्ट्रेस सबा आजाद ने पीरियड्स को लेकर समाज में फैली सोच पर बात की है. इसके अलावा बॉबी देओल और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

Advertisement
X
जल्द आएगा भोजपुरी बवाल शो (Photo: Screengrab)
जल्द आएगा भोजपुरी बवाल शो (Photo: Screengrab)

गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां भोजपुरी वाले अपना एक अलग रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' लेकर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर 'कॉकरोच जनता पार्टी' को सेलेब्स भी फॉलो करने लगे हैं.

जल्द आ रहा भोजपुरी बवाल शो, पहली बाद दिखेगी निरहुआ-आम्रपाली की पर्सनल लाइफ
भोजपुरी एंटरटेनमेंट के कुछ सबसे बड़े नाम जैसे पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक जल्द सभी के सामने आने वाली है. 

'पीरियड नहीं होगा तो बच्चे नहीं होंगे', सबा आजाद को सुनने पड़े ताने! तोड़े कई भ्रम
एक्ट्रेस सबा आजाद ने पीरियड्स को लेकर समाज में फैली दकियानूसी सोच और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि पीरियड्स शर्म नहीं, बल्कि जिंदगी का अहम हिस्सा है और इसका सम्मान होना चाहिए. 

Bandar Trailer: गुनाहों के सर्कस में बंदर बने बॉबी देओल, 5 जून को थ‍ियेटर में होगा तमाशा
'बंदर' के साथ बॉबी देओल और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की जोड़ी पहली बार साथ काम कर रही हैं. एक्टर ने अनुराग कश्यप फिल्म की अनूठी दुनिया में कदम रखते हुए बिल्कुल अलग और अनोखा रोल निभाया है. ये ठीक वैसा ही बेमिसाल एंटरटेनमेंट भरा किरदार है, जिसका हम सब लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.

Advertisement

'कॉकरोच जनता पार्टी' के फॉलोअर बन रहे बॉलीवुड स्टार, टॉप पर अनुराग कश्यप का नाम
सोशल मीडिया पर इस समय सिर्फ एक ही पेज की सबसे ज्यादा चर्चा है 'कॉकरोच जनता पार्टी'. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एंटरटेनमेंट की जानी मानी हस्तियां भी इस पेज से जुड़ने लगी है. 

जब सीरियल बनाने के नाम पर वसूले 50 लाख, एक्ट्रेस अलका कौशल को जाना पड़ा था जेल
टेलीविजन पर विलेन का रोल निभाने अलका कौशल रियल लाइफ में भी विलेन बन चुकी हैं. एक किसान के साथ धोखा करने के जुर्म में उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement