scorecardresearch
 

Bhojpuri song: गोलू गोल्ड ने विदेशी मॉडल के साथ दुबई की सड़कों पर किया डांस, खुशबू तिवारी का नया गाना इंटरनेट पर छाया

Khushbu Tiwari new song: खुशबू तिवारी और गोलू गोल्ड का नया गाना "मैं देशी छोरा तू आइटम विदेसी है" रिलीज हो गया है. गाना 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल में रिलीज हुआ है.

Advertisement
X
v
v

Khushbu Tiwari new song: भोजपुरी की स्टार सिंगर खुशबू तिवारी के लाखों फैंस हैं. शिल्पी राज की तरह उन्होंने भी अपनी आवाज़ से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. गोलू गोल्ड के साथ उनका नया गाना  "मैं देशी छोरा तू आइटम विदेसी है" रिलीज हो गया है. यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. 

म्यूजिक वीडियो में गोलू गोल्ड विदेशी मॉडल ओल्गा के साथ दुबई की सड़कों पर डांस करते नज़र आ रहे हैं. ओल्गा ने वनपीस पहना हुआ है और वे अपने किलर मूव्स दिखा रही हैं. इस गाने के वीडियो को अब तक 4 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 23 हज़ार लाइक्स आए हैं. 

यह गाना 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल में रिलीज हुआ है. ये गाना दुबई की सड़कों पर शूट किया गया है, जहां पर पहले भी तमाम भोजपुरी सिंगर अपने गानों को शूट कर चुके हैं. "मैं देशी छोरा तू आइटम विदेसी है" के लिरिक्स रजनीश चौबे ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है. 

म्यूजिक वीडियो के निर्देशक भोजपुरिया हैं. इसे कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल, एडिट मीत जी ने किया हैं. वहीं गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. पिछले दिनों खुशबू का नया भोजपुरी सॉन्ग 'पान के पतईया' का वीडियो रिलीज हुआ था जिसमें एक्ट्रेस सबा खान नजर आई थीं.

Advertisement

ये भी पढ़ें - 

Advertisement
Advertisement