scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

कहां गायब हो गए लॉफ्टर शो के कॉमेड‍ियन? कपिल शर्मा जैसी नहीं चमकी किसी की किस्मत

सुनील पाल
  • 1/14

हाल ही में कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सामने आया, जहां मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मान देने के बाद उनकी बेइ्ज्जती की गई. उन्हें कुछ कहने नहीं दिया गया, और भगा दिया गया. सुनील ने अपना सफर 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से शुरू किया था. 

कपिल शर्मा, भारती सिंह
  • 2/14

बावजूद इसके कि सुनील के बाद कपिल शर्मा, सुदेश लहरी, भारती सिंह ने अपना करियर इसी शो से शुरू किया, लेकिन आज वो कामयाबी की बुलंदियों को छू रहे हैं. वहीं सुनील का हाल इनसे बिल्कुल उलट है. ऐसे में याद हो आती है उन कॉमेडिन्स की जिन्होंने सुनील के साथ ही अपना सफर शुरू किया था. वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं, आइये जानते हैं.

सुनील पाल
  • 3/14

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 1 के विनर सुनील पाल ने शुरुआत में फिल्मों और स्टैंडअप में काम किया. अब भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, लेकिन पहले जैसी चमक नहीं रही. कभी-कभी विवादों और सोशल मीडिया बयानों में दिख जाते हैं.

Advertisement
राजू श्रीवास्तव
  • 4/14

कॉमेडी के सबसे बड़े चेहरों में से एक रहे राजू श्रीवास्तव का 2022 में निधन हो गया. वो शो के सेकेंड रनर अप थे, उनका नाम बॉलीवुड में भी काफी मशहूर रहा. राजू ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की.

नवीन प्रभाकर
  • 5/14

'पहचान कौन?' से फेमस नवीन प्रभाकर अब ज्यादा लाइमलाइट में नहीं हैं. शो के बाद उन्होंने हेलो कौन- पहचान कौन होस्ट किया था. हालांकि अब वो लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन काम के मामले ने फिल्मों और टीवी शोज में अपनी आवाज देते रहते हैं और कहीं-कहीं स्टेज शोज करते रहते हैं. 

भगवंत मान
  • 6/14

कहा जाए कि लाफ्टर शो हार जाने के बावजूद भगवंत मान के सितारे सबसे बुलंदी पर रहे तो गलत नहीं होगा. कॉमेडी से राजनीति में आए भगवंत आज पंजाब के चीफ मिनिस्टर हैं.

पराग कंसारा
  • 7/14

सीजन के 1 के कंटेस्टेंट पराग कंसारा का 2021 में निधन हो गया. हालांकि उन्हें शो से खास मदद नहीं मिली थी. वो भावनाओं को समझो, स्वीटी वेड्स एनआरआई जैसी एक-दो फिल्मों का हिस्सा रहे थे.

रौफ लाला
  • 8/14

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 2 के विनर रौफ लाला पाकिस्तान और इंटरनेशनल शो में काफी एक्टिव हैं. उन्हें पाकिस्तान के कॉमेडी का शहंशाह कहा जाता है. वो यूट्यूब पर खुद का शो 'लो चा' होस्ट करते हैं.

राजीव निगम
  • 9/14

राजीव निगम टीवी, कॉमेडी शोज और फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं. वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अपनी वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं, जिनपर लाखों व्यूज आते हैं.

Advertisement
ख्याली सहारन
  • 10/14

ख्याली स्टेज कॉमेडी में एक्टिव हैं, लेकिन मेनस्ट्रीम मीडिया से दूर हैं. उन्होंने अक्षय कुमार के साथ आखिरी फिल्म सिंह इज ब्लिंग की थी. हालांकि वो राजस्थानी रीजनल सिनेमा का अहम हिस्सा हैं. इसके साथ ही वो सोशल वर्क भी करते रहते हैं.

प्रताप फौजदार
  • 11/14

अगर कहा जाए कि कॉमेडियन प्रताप फौजदार अब लगभग गुमनामी में हैं, तो गलत नहीं होगा. वो कम ही दिखाई देते हैं. वो शोबिज इंडस्ट्री से दूर दिल्ली में सेटल्ड हैं. और हास्य कवि सम्मेलन का हिस्सा बनते दिखते हैं.

इरफान मलिक और अली हसन
  • 12/14

शो के दौरान इरफान मलिक और अली हसन की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था. दोनों पाकिस्तान से आते हैं. इनकी कॉमिक टाइमिंग और पॉपुलैरिटी को देखते हुए UAE सरकार ने इन्हें 10 साल का गोल्डन वीजा गिफ्ट किया था. ये जोड़ी अब ज्यादा लाइमलाइट में नहीं है लेकिन कुछ लोकल शोज में एक्टिविटी की खबरें मिलती हैं.

तुषार शाह
  • 13/14

डॉ. तुषार शाह अपने मेडिकल के प्रोफेशन के साथ कॉमेडी को बैलेंस कर रहे हैं. वो शोबिज से दूर हैं. और अपने इंस्टाग्राम पर अब हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन देते रहते हैं.

राजकुमार जावकर, गौरव के झा
  • 14/14

'राजा रैंचो' के नाम से फेमस रहे राजकुमार जावकर अब इंडस्ट्री से लगभग दूर हैं. वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. वहीं उनके इसी शो का हिस्सा रहे गौरव के झा भी लाइमलाइट से गायब हैं.
 

Advertisement
Advertisement