साल 2011 में जब ममता बनर्जी ने बंगाल में दशकों पुराने वामपंथी किले को ढहाया था, तब उन्होंने ग्लैमर जगत के चेहरों को चुनावी रण में उतारकर एक नई परिपाटी शुरू की थी. समय बदला, चुनाव बदले, लेकिन 'स्टार पावर' का यह जादू आज भी बरकरार है. अब साल 2026 के विधानसभा चुनावों में कई सितारे अपनी किस्मत बीजेपी और टीएमसी के टिकट पर आजमा रहे हैं. जिनकी किस्मत का फैसला 4 मई 2026 को होना है. (Photo: Screengrab)
TV एक्ट्रेस अरुंधति मैत्रा, जिन्हें 'लवली' मैत्रा के नाम से ज्यादा जाना जाता है, दक्षिण 24 परगना की सोनारपुर सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. लवली मैत्रा TV का एक जाना-माना चेहरा रही हैं और 'जल नूपुर' और 'मोहोर' जैसे शो का हिस्सा रही हैं. (Photo: insgtagram/@arundhutilovelymaitra)
एक्ट्रेस सायंतिका बनर्जी उत्तर 24 परगना की बारानगर सीट से चुनाव में उतरी हैं. बनर्जी, पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले टीएमसी में शामिल हुई थीं. उन्होंने 2021 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बांकुड़ा सीट से लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बाद में, उन्होंने 2024 के उपचुनावों में हिस्सा लिया और बारानगर सीट से विधायक चुनी गईं. अब देखना होगा कि इस बार का चुनाव वो जीत पाती हैं या नहीं. (Photo: Instagram/ @iamsayantikabanerjee)
TV एक्ट्रेस श्रेया पांडे कोलकाता की मानिकतला सीट से उम्मीदवार हैं. पांडे टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. श्रेया के माता-पिता - सुप्ति पांडे और स्वर्गीय साधन पांडे भी TMC के जाने-माने नेता थे. साधन पांडे ने 2011 में पश्चिम बंगाल सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर भी काम किया था. सभी की निगाहें अब उनपर हैं.
(Photo: instagram/@shrreyapandeofficial)
बंगाली फिल्मों के फेमस एक्टर सोहम चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की करीमपुर सीट से तृणमूल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं. सोहम 2016 में टीएमसी में शामिल हुए थे. उन्होंने 2021 का आम चुनाव चांदीपुर सीट से जीता था. (Photo: instagram/@myslfsoham)
बंगाली सिनेमा के सबसे फेमस फिल्ममेकर्स में से एक, राज चक्रवर्ती उत्तरी 24 परगना के बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. (Photo: instagram/@rajchoco)
TMC ने फेमस म्यूजिशियन को भी चुनावी मैदान में उतारा है. जानी-मानी कीर्तन कलाकार अदिति मुंशी ने सॉल्ट लेक से सटे राजारहाट के गोपालपुर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल के टिकट के लिए नामांकन दाखिल किया है. अब इनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद है. (Photo: Instagram/@official_aditimunshi)
सिंगर इंद्रनील सेन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. उनकी उम्र 60 साल है. वह चंदननगर से TMC के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. देखना होगा वो बाजी मारते हैं या नहीं. (Photo: Social Media)
रुद्रनील घोष बंगाली सिनेमा का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. यह एक्टर BJP उम्मीदवार के तौर पर राजनीति में कदम रख रहा है. हावड़ा के शिबपुर निर्वाचन क्षेत्र से इनकी किस्मत ईवीएम में कैद है. (Photo: instagram/@rudranilrudy)
विवादों में रहने वाले एक्टर से राजनेता बने हिरन चटर्जी को हावड़ा के श्यामपुर से BJP का टिकट दिया गया है. चटर्जी हाल ही में वाराणसी में आयोजित एक समारोह में मॉडल रितिका गिरी से शादी करने को लेकर सुर्खियों में थे. सभी की निगाहें इस सीट पर हैं. (Photo: Instagram/@hiraanchatterjee)
बंगाली सिनेमा की सीनियर एक्ट्रेस पापिया डे अधिकारी दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके से BJP उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरीं. फिल्मों और टेलीविजन में काम करने के अलावा, पापिया एक जानी-मानी 'जात्रा' कलाकार भी रही हैं. (Photo: Social media)
हिंदी और बंगाली सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रूपा गांगुली, जिन्होंने 1990 के दशक में कई बंगाली फिल्मों में काम किया है और टीवी शो 'महाभारत' में द्रौपदी की भूमिका के लिए मशहूर हैं. उन्होंने सोनारपुर दक्षिण चुनाव क्षेत्र से BJP उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा है. अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि वो ये चुनाव जीत पाती है या नहीं. (Photo: Screengrab)