scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

सिनेमा के मास्टर थलपति की बनेगी सरकार! इन फिल्मों में दिखाया धुरंधर जलवा

विजय
  • 1/10

तमिल सिनेमा का जाना माना नाम रहे विजय ने तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने के बाद उन्होंने टीवीके पार्टी का गठन किया था. उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. ऐसे में हम उनकी टॉप फिल्मों को याद कर रहे हैं.

कत्थी (2014)

'कत्थी' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन ए.आर. मुरुगादोस ने किया है. इसमें विजय दोहरी भूमिका में नजर आए. एक कथिरेसन (कत्थी) और जीवानंदम (जीवा). कथिरेसन एक छोटा-मोटा चोर है जो कोलकाता जेल से भाग निकलता है. चेन्नई पहुंचकर वह जीवा से मिलता है, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता और किसान नेता है. जीवा एक बड़े कॉर्पोरेट घराने के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. कत्थी अपनी पहचान छिपाने के लिए जीवा का रूप धर लेता है. विजय का डबल रोल, एक्शन सीक्वेंस और गाने फिल्म को यादगार बनाते हैं. इस पिक्चर को आप जी5 पर देख सकते हैं.

विजय
  • 2/10

घिल्ली (2004)

धरनी के निर्देशन में बनी 'घिल्ली' विजय की सुपरहिट रोमांटिक एक्शन फिल्म है. विजय वेलु की भूमिका में हैं, जो कबड्डी खिलाड़ी है. वेलु, मदुरै में मैच खेलने जाता है और वहां धनलक्ष्मी (त्रिशा) को मुथुपांडि (प्रकाश राज) नाम के गुंडे से बचाता है. मुथुपांडि धनलक्ष्मी से जबरन शादी करना चाहता है. फिल्म में कबड्डी, रोमांस, कॉमेडी और धमाकेदार एक्शन है. इसमें नजर आई विजय-त्रिशा की केमिस्ट्री आज भी पॉपुलर है.

विजय
  • 3/10

सरकार (2018)

डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादोस की 'सरकार' पॉलिटिकल एक्शन फिल्म है. इसमें विजय, सुंदर रामस्वामी नाम के एक NRI बिजनेसमैन के किरदार में हैं, जो वोट डालने भारत आता हैं. लेकिन उसका वोट पहले ही पड़ चुका होता है. वे चुनावी धांधली, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है और निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनाव के मैदान में घुस जाता है. फिल्म में राजनीति, जनता की ताकत और एक्शन है. इसका गाना 'सिंगल' और पिक्चर के मास एलिमेंट्स हिट रहे. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Advertisement
विजय
  • 4/10

मास्टर (2021)

लोकेश कनगराज की मास्टर में विजय का किरदार जॉन दुरईराज (जेडी) एक अल्कोहलिक प्रोफेसर हैं, जो जुवेनाइल होम में पढ़ाता है. वहां वे भवानी (विजय सेतुपति) नाम के गैंगस्टर से टकराता है, जो बच्चों को अपने अपराधों के लिए बलि का बकरा बनाता है. फिल्म शिक्षा, अपराध, सुधार और एक्शन पर है. जेडी का ट्रांसफॉर्मेशन और क्लाइमैक्स जबरदस्त है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

विजय
  • 5/10

लियो (2023)

डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' एक्शन थ्रिलर है. इसमें विजय, पार्थिबन (पार्थी) की भूमिका में हैं, जो हिमाचल प्रदेश में कैफे चलाता है और वाइल्डलाइफ रेस्क्यू करता है. एक घटना के बाद गैंगस्टर एंटोनी दास (संजय दत्त) उसे अपना बेटा लियो मानकर परेशान करता है. फिल्म हिंसा, फैमिली, पास्ट और प्रेजेंट के ट्विस्ट से भरी है. इसमें ब्रूटल एक्शन और लोकेश का स्टाइल के दर्शकों को पसंद आया था.

विजय
  • 6/10

बिगिल (2019)

डायरेक्टर एटली की बनाई फिल्म 'बिगिल' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. विजय इसमें माइकल 'बिगिल' रायप्पन की भूमिका में हैं, जो एक्स फुटबॉलर है. पिता की हत्या के बाद वह गैंगस्टर बन जाता है. बाद में अपनी दोस्त की चोट के कारण वह महिलाओं की फुटबॉल टीम का कोच बनता है. फिल्म महिला सशक्तिकरण, फुटबॉल, दोस्ती और रिवेंज पर है.

विजय
  • 7/10

थेरी (2016)

एटली के साथ विजय की दूसरी फिल्म 'थेरी' थी. इसमें विजय डीसीपी विजय कुमार बनकर न्याय की लड़ाई लड़ते हैं. उनकी पत्नी और परिवार को राजनीतिक दुश्मन मार देते हैं, जिसके बाद वह अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए छिप जाते हैं और जोसेफ कुरुविला बनकर शांतिपूर्ण जीवन जीने लगते हैं. लेकिन जब बेटी पर खतरा आता है तो उनका पुराना रूप वापस लौट आता है. फिल्म एक्शन, इमोशन, पिता-बेटी के रिश्ता, रिवेंज और फैमिली ड्रामा से भरी है. समांथा और एमी जैक्सन के साथ इसमें विजय का रोमांस भी है. आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विजय
  • 8/10

थुपक्की (2012)

फिल्म 'थुपक्की' भी ए.आर. मुरुगादोस के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर है. विजय, कैप्टन जगदीश धनपाल की भूमिका में हैं, जो भारतीय सेना के एक खुफिया अधिकारी हैं. मुंबई छुट्टी पर आकर वह एक आतंकी हमले का गवाह बन जाता है, जिसमें एक बस में ब्लास्ट होता है. इससे प्रेरित होकर वह मुंबई में छिपे आतंकवादी स्लीपर सेल्स को खत्म करने का मिशन ले लेता है. फिल्म में विजय को काजल अग्रवाल के साथ रोमांस करते देखा गया था. इसमें परिवार, दोस्ती और इंटेंस एक्शन का मिश्रण है.

विजय
  • 9/10

मेर्सल (2017)

एटली के साथ विजय की एक और फिल्म है 'मर्सल'. विजय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'मेर्सल' में उन्होंने ट्रिपल रोल किया था. कहानी डॉक्टर मारन की है, जो गरीबों से सिर्फ 5 रुपये फीस लेकर उनका इलाज करता है. वह एक जादूगर के रूप में भी काम करता है और मेडिकल इंडस्ट्री के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है. कहानी रिवेंज, भाईचारे, मैजिक और सोशल मैसेज से भरी है. इसमें पेरिस, चेन्नई और हॉस्पिटल की सेटिंग्स शानदार हैं. फिल्म ने मेडिकल माफिया पर सवाल उठाए और दर्शकों को काफी पसंद आई थी. आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Advertisement
विजय
  • 10/10

थिरुमलाई (2003)

रमणा के निर्देशन में बनी 'थिरुमलाई' एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है. इसमें विजय, थिरुमलाई नाम के बाइक मैकेनिक की भूमिका में हैं, जो श्वेता (ज्योतिका) नाम की लड़की से प्यार करता है. श्वेता अमीर घर की लड़की है और उसके पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं. फिल्म में थिरुमलाई की दोस्ती, परिवार, प्यार और एक्शन है. यह क्लासिक विजय स्टाइल फिल्म है, जिसमें अंडरडॉग हीरो, रोमांस और फाइट्स हैं.

Photos: Netflix/ Prime Video/ IMDb

Advertisement
Advertisement