साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय तमिलनाडु में सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं. एक्टिंग से पर्दे पर राज करने वाले विजय तमिलनाडु की सत्ता संभालने के लिए रेडी हैं.
राजनीति के बीच विजय की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है. विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के तलाक की चर्चा है. 25 साल बाद एक्टर की शादी टूटने की कगार पर है.
चुनाव के नतीजे आने के बाद उनकी पत्नी और बच्चे किसी सेलिब्रेशन में साथ नहीं दिखे. इससे उनके तलाक की अफवाह तेज हो गईं. लेकिन एक वक्त था जब विजय और संगीता ने खुद अपनी प्यार की कहानी लिखी थी.
संगीता श्रीलंकाई तमिल हैं, जो लंदन में पली-बढ़ीं हैं. 1996 में 'पूवे उन्नाकागा' फिल्म देखकर वो विजय की फैन बन गईं और चेन्नई उनसे मिलने आ पहुंचीं. तीन साल की डेटिंग के बाद 25 अगस्त 1999 को दोनों ने हिंदू-क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी रचाई.
शादी के बाद विजय और संगीता दो बच्चों के माता-पिता बने. उन्हें एक बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा है. चुनाव प्रचार के दौरान संगीता कोर्ट में तलाक की अर्जी लेकर पहुंची थीं. उन्होंने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया.
तलाक या बेवफाई पर अब तक दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर बयान नहीं दिया है. शादी के बाद विजय की लोकप्रियता आसमान छूने लगी, लेकिन संगीता स्पॉटलाइट से दूर होती चली गईं.
संगीता और विजय की अनदेखी तस्वीरें बताती हैं कि एक वक्त पर इनमें काफी प्यार था. विजय और संगीता एक-दूसरे की कंपनी खूब एंजॉय करते थे.
धीरे-धीरे संगीता फिल्म प्रीमियर, ट्रेलर लॉन्च और इंडस्ट्री इवेंट्स से गायब होने लगीं. 2023 में 'वरिसु' ट्रेलर लॉन्च और एटली की पत्नी के बेबी शावर को मिस करने पर इनके तलाक की अफवाहें उड़ीं.
बाकी सच क्या है ये विजय और संगीता ही बता सकते हैं. पर इतना जरूर है कि विजय ने निजी जिंदगी की दिक्कतों का असर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में नहीं होने दिया.
All Photos: Social Media