scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

जब दूल्हा बने थलपति विजय, लाल सिल्क साड़ी-गोल्ड जूलरी में सजीं संगीता, रॉयल थी वेडिंग

थलपति विजय
  • 1/10

थलपति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतकर बड़ा राजनीतिक फेरबदल किया है. वो बहुमत के आंकड़ों से कुछ सीट दूर हैं. उन्हें सीएम कुर्सी मिलेगी या नहीं, इस पर सस्पेंस कायम है. 
 

Photo: Social Media
 

थलपति विजय
  • 2/10

विजय राजनीति के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं. उनका पत्नी संगीता सोर्नालिंगम संग तलाक का मैटर कोर्ट में है.

Photo: Social Media
 

थलपति विजय
  • 3/10

एक वक्त उन्हें आइडल कपल समझा जाता था. लेकिन आज उनकी राहें जुदा हैं. संगीता ने तलाक फाइल कर विजय पर मानसिक प्रताड़ना और चीटिंग के आरोप लगाए हैं.
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
थलपति विजय
  • 4/10

इस विवाद के बीच इंटरनेट पर विजय और संगीता की वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं. 1999 में उनकी शादी हुई थी. ये वो वक्त था जब संगीता विजय के प्यार में दीवानी थीं. 
 

Photo: Social Media
 

थलपति विजय
  • 5/10

संगीता विजय से मिलने उनके फिल्म के सेट पर आई थीं. संगीता एक्टर की डाई हार्ड फैन थीं. संगीता की सादगी विजय को भी मोहित कर गई थी.
 

Photo: Social Media
 

थलपति विजय
  • 6/10

शादी की इन तस्वीरों में संगीता ने रेड कलर की सिल्क साड़ी पहनी है. गोल्ड जूलरी से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है. वो खूबसूरत लगी हैं.
 

Photo: Social Media
 

थलपति विजय
  • 7/10

एक तस्वीर में विजय ने संगीता के पैर के अंगूठे को पकड़ा हुआ है. इस दौरान संगीता मुस्कुरा रही हैं. शादी की रस्में निभाते हुए कपल की ये तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं.


Photo: Social Media
 

थलपति विजय
  • 8/10

विजय व्हाइट धोती-कुर्ते में नजर आए. उन पर ये लुक काफी जच रहा था. एक तस्वीर में वो संगीता को मंगलसूत्र पहनाते हुए दिखे.
 

Photo: Social Media
 

थलपति विजय
  • 9/10

शादी के बाद कपल ने रिसेप्शन में केक काटा. संगीता और विजय की हैप्पली मैरिड फोटोज को सालों बाद देखखर फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि इनका तलाक होने वाला है.
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
थलपति विजय
  • 10/10

तलाक के बीच विजय के एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को डेट करने की खबरें हैं. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है. वो एक दूसरे को बस दोस्त बताते हैं.
 

Photo: Instagram @trishakrishnan
 

Advertisement
Advertisement