बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की विनर और कंटेंट क्रिएटर मनीषा रानी ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बिहार वाले घर की झलक दिखाई है.
वीडियो में मनीषा ने बताया कि वो बिहार में अपना घर बनवा रही हैं और वहीं बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग भी कर रही हैं.
व्लॉग में मनीषा ने घर के कंस्ट्रक्शन वर्क की झलक दिखाई. उन्होंने कहा कि घर 6 या 8 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा.
मनीषा कहती हैं कि मुंबई में घर बनाने में उनके पसीने छूट गए है. बिहार में जो घर बन रहा है, उसे उनके भैया देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि भैया घर बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं.
मनीषा ने व्लॉग में ये बात भी साफ कि वो सिर्फ घर ही नहीं बनवा रही हैं, बल्कि बिहार में बिजनेस भी शुरू करेंगी.
हालांकि उन्होंने बिजनेस की सटीक डिटेल नहीं बताई, लेकिन वो चाहती हैं कि उनका काम स्थानीय लोगों के लिए फायदेमंद हो और रोजगार का जरिया भी बने.
इससे कुछ दिन पहले ही मनीषा रानी बिहार बाढ़ राहत कार्य के लिए भी सुर्खियों में रही थीं. सितंबर 2026 में जब बिहार में बाढ़ का कहर था, तब मनीषा ने कंटेंट क्रिएटर हुसैन मंसूरी के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर राशन, भोजन, पीने का पानी और रोजमर्रा की जरूरी चीजें बांटी थीं.
उनके इस काम की काफी सराहना हुई थी और सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थके थे.
All Photos: YT Screengrab
मनीषा ने टिकटॉक से अपना सफर शुरू किया था. आज वो करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं. मुंबई के बाद वो बिहार में आलीशान घर बना रही हैं.