देशभर में आज करवा चौथ का जश्न मनाया जा रहा है. बॉलीवुड हसीनाओं ने भी अपने पती की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है.
करवा चौथ के खास मौके पर हर साल की तरह इस बार भी अनिल कपूर के घर ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा गया है, जहां कई बॉलीवुड हसीनाएं बनठन कर करवा चौथ की पूजा में शामिल होने पहुंची हैं.
हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा पिंक शरारा सूट में सजधज कर अनिल कपूर के घर करवा चौथ सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंचीं. हाथ में पूजा की थाली लिए वो काफी खूबसूरत लगीं.
शादी के बाद बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं. अपने पहले करवा चौथ के लिए अंशुला लाल जोड़े में नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार हुईं.
शिल्पा शेट्टी का करवा चौथ लुक हर साल ट्रेंड में रहता है. इस बार भी शिल्पा ने अपने गॉर्जियस देसी लुक से फैंस का दिल जीत लिया.
ग्रीन ब्लाउज संग पिंक शेडेड साड़ी में शिल्पा हमेशा की तरह गॉर्जियस लगीं. नेकलेस, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर लगाकर एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया. फैंस उनके अंदाज पर दिल हार रहे हैं.
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर क्रीम कलर साड़ी में नजर आईं. हाथ में पूजा की थाली लिए मीरा ने पैप्स को पोज दिए.
एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने करवा चौथ के लिए रेड या पिंक नहीं, बल्कि अलग रंग चुना. ग्रीन सूट में नीलम बेहद प्यारी लगीं.
शनाया कपूर की मां महीप कपूर लाल सूट में नजर आईं. करवा चौथ पूजा के लिए हर साल की तरह वो अनिल कपूर के घर पहुंचीं.
चंकी पांडे की पत्नी और अनन्या पांडे की मां भावना पांडे भी ट्रेडिशन सूट में बनठन कर करवा चौथ के लिए तैयार हुईं. उनका क्लासी लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.