scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा प्यार में हुए 'क्लीन बोल्ड', कौन हैं गर्लफ्रेंड? बिजनेस वर्ल्ड का हैं बड़ा नाम

Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal
  • 1/9

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा शानदान परफॉर्म कर रहे हैं. वो अमृतसर सूरमास के कप्तान हैं. लेकिन अपने खेल के साथ वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. बिजनेसवुमन लैला फैसल के साथ उनके अफेयर की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. 
 

(Photo: Instagram @abhisheksharma_4)

Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal
  • 2/9

दरअसल, मैच के बाद कई दफा अभिषेक रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल संग टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे चुके हैं. ऐसे में उनके अफेयर की खबरों ने फिर से तूल पकड़ लिया है. 

Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal
  • 3/9

बता दें कि आईपीएल 2025 के समय से ही अभिषेक का नाम लैला फैसल संग जुड़ रहा है. हालांकि, अभिषेक शर्मा या लैला फैसल ने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया. फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर अभिषेक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन हैं? तो चलिए जानते हैं...

Advertisement
Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal
  • 4/9

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ नाम जुड़ने के बाद से लैला फैसल चर्चा में आईं. लैला शोबिज से नहीं हैं, बल्कि वो बिजनेस जगत का एक जाना-माना नाम हैं. वो दिल्ली की रहने वाली हैं और एक जाने-माने कश्मीरी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. 

(Photo: Instagram @abhisheksharma_4)

Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal
  • 5/9

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैला ने अपनी पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), आर.के. पुरम से पूरी की और इसके बाद किंग्स कॉलेज लंदन से साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की. 

(Photo: Instagram @laila.faisall)

Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal
  • 6/9

लैला फैसल ने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन डिजाइन, मार्केटिंग और स्टाइलिंग के कोर्स करके डिजाइनिंग में अपने स्किल्स को और ज्यादा निखारा. लंदन में उन्होंने फैशन वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाई और अपने कॉलेज की फैशन सोसाइटी की लीडर रहीं. 

(Photo: Instagram @laila.faisall)

Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal
  • 7/9

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत लौटने पर उन्होंने अपने पिता की फर्म 'साउंड ऑफ म्यूजिक लग्जरी' में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में जॉइन किया. 

(Photo: Instagram @laila.faisall)

Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal
  • 8/9

अपने पिता के ब्रांड को संभालने में मदद करने के साथ-साथ, लैला फैसल खुद की भी अपनी एक पहचान बनाना चाहती थीं. इसी सोच के साथ उन्होंने साल 2022 में अपनी मां के साथ मिलकर अपना खुद का हाई-एंड लेबल 'लैला रूही फैसल डिजाइन्स' लॉन्च किया. 

(Photo: Instagram @laila.faisall)

Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal
  • 9/9

लैला फैसल रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. खूबसूरती में वो कई बड़ी हसीनाओं को टक्कर देती हैं. 

 

(Photo: Instagram @laila.faisall)

Advertisement
Advertisement
Advertisement