पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया की लाइफ में बड़ा चेंज आना वाला है. सालों के इंतजार के बाद वो पूरी तरह से लड़की बनने वाली हैं.
अनाया ने बीते दिनों बताया था कि बैंकॉक में उनकी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, वैजिनोप्लास्टी ( प्रोसेस जिसमें वजाइना क्रिएट की जाती है) होने वाली है. वो दिन अब आ गया है.
अनाया ने इंस्टा पर अस्पताल से एक वीडियो शेयर कर अपने दिल का हाल बताया है. सर्जरी होने से पहले वो काफी डरी हुई हैं. लेकिन एक्साइटेड भी हैं.
उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी की तैयारी शुरू हो गई है. दो दिन में उनकी सर्जरी हो रही है. डॉक्टर्स ने उन्हें लिक्विड डाइट पर रख दिया है.
उनका बायो क्लींजिंग प्रोग्राम शुरू हो गया है. वो इस वक्त मिक्स्ड इमोशंस को फील कर रही हैं. वो जितनी एक्साइटेड हैं, उतनी ही नर्वस भी हैं.
अनाया ने बताया कि उनके पेरेंट्स जल्द ही उनके पास पहुंचने वाले हैं. वो फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दती रहेंगी. फैंस अनाया की सेफ सर्जरी के लिए दुआ कर रहे हैं.
अनाया को उनके पेरेंट्स का फुल सपोर्ट मिल रहा है. इस सर्जरी के बाद उन्हें आराम करना होगा. वो 6 महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी.
अनाया पहले आर्यन बांगड़ थीं. बचपन से वो अपनी बॉडी में कंफर्टेबल नहीं थीं. 8 साल की उम्र से उनके अंदर लड़की बनने की चाहत थी. सालों तक अपनी पहचान से जूझने के बाद वो जेंडर ट्रांसफॉर्मेश कराकर अनाया बांगड़ बनीं.
वो रियलिटी शो राइज एंड फॉल में दिखी थीं. शो में उन्होंने कई दफा अपनी जर्नी को शेयर किया था. लड़की बनने के बाद हुए उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें जमकर वायरल होती हैं.
All Photos: Instagram @anayabangar