मिस इंडिया अर्थ 2019 सायली सुर्वे ने हाल ही में अपनी आपबीती सुनाई. सालों प्रताड़ना झेलने के बाद पति आतिफ तासे की पोल खोली. पति पर जबरन धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए. 10 साल की शादी तोड़ने के बाद सायली ने घर वापसी की. फिर से हिंदू धर्म अपनाने के बाद सायली ने अपना नाम आद्या सुर्वे रखा है.
(Photo: Social Media)
सायली जैसी शोबिज में और भी एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने शादी के लिए धर्म परिवर्तन किया. इनमें से कुछ आज भी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं. वहीं कुछ ने प्रताड़ित होने की बात कही है. उन्हें धर्म बदलने का पछतावा है. जानते हैं इन सभी एक्ट्रेसेज के बारे में...
(Photo: Social Media)
चाहत खन्ना
एक्ट्रेस चाहत खन्ना को आपने कई टीवी शोज में देखा होगा. उन्होंने दो बार शादी की, लेकिन कोई भी नहीं चली. एक इंटरव्यू में चाहत ने बताया था कि एक्स हसबैंड फरहान मिर्जा ने इस्लाम में कंवर्ट होने के लिए उनका ब्रेनवॉश किया था. उनसे कहा था कि वो अपने भगवान को ना पूजें. तलाक के बाद वो अपने ओरिजनल धर्म में लौट आई हैं.
Photo: Instagram @chahattkhanna
मंदाना करीमी
जानी मानी ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने एक्स हसबैंड गौरव गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए थे. मंदाना का कहना था कि पति ने उन्हें धर्म बदलने के लिए मजबूर किया था. ये बात उनकी शादी के दौरान 2017 की है. हिंदू रीति रिवाजों से उनकी शादी हुई थी. कपल का 2021 में तलाक हुआ था.
Photo: Instagram @mandanakarimi
नयनतारा
साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने 2011 में ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था. चेन्नई के आर्य समाज मंदिर में 'शुद्धि कर्म' के जरिए वो हिंदू बनी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड प्रभु देवा संग शादी के लिए धर्म बदला था. लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप गया था. 2022 में नयनतारा ने विग्नेश शिवन से शादी की थी. हालांकि नयनतारा का कहना था कि उन्होंने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है.
Photo: Instagram @nayanthara
दीपिका कक्कड़
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने 2018 में शोएब इब्राहिम संग निकाह किया था. मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद दीपिका का नाम फैजा रखा गया. दीपिका और शोएब हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं. उनका एक बेटा भी है.
Photo: Instagram @ms.dipika
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया ने 23 साल की उम्र में शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था. उन्होंने राजनेता अबू आजमी के बेटे फरहान से निकाह किया था. शादी के बाद उन्होंने शोबिज छोड़ा. अब वो घर गृहस्थी में बिजी रहती हैं.
Photo: Instagram @ayeshatakia
राखी सावंत
ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी की बेगम बनने के लिए इस्लाम धर्म कबूला था. आदिल संग उनकी आज शादी टूट चुकी है. लेकिन इस्लाम धर्म को राखी ने नहीं छोड़ा है. वो कई बार उमराह पर जा चुकी हैं. इस्लाम अपनाकर वो काफी खुश हैं.
(Photo: Social Media)
शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर ने दिसंबर 1968 में क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी संग शादी करने के लिए धर्म बदला था. उनका नाम आएशा सुल्ताना रखा गया. लोगों को तब लगता था ये शादी नहीं चलेगी. लेकिन कपल ने खुशहाल जिंदगी जी. इस शादी से शर्मिला के 3 बच्चे हैं.
(Photo: Social Media)